Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

नरेंद्र सिंह तोमर ने पीथमपुर में M & M के फार्म मशीनरी प्लांट का किया शुभारंभ

आज भारत इस मुकाम पर है कि दुनिया आशाभरी निगाहों से हमें देखती है- श्री तोमर

Narendra Singh Tomar, Union Agriculture & Farmers Welfare Minister, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पीथमपुर , 15 Nov 2022

Last updated on: Nov 15, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज पीथमपुर में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पहले ग्रीनफील्ड फार्म मशीनरी प्लांट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत इस मुकाम पर पहुँच गया है कि दुनिया आशाभरी निगाहों से हमें देखती है। श्री तोमर ने कहा कि देश को पूर्ण विकसित बनाने के लिए हमें टेक्नोलॉजी से पूरी तरह सुसज्जित होना पड़ेगा।

मुख्य अतिथि श्री तोमर ने कहा कि आज हर जगह लोग दिखाते है कि ये मेक इन इंडिया है। हम भारतीय है, ये हमारे लिए गौरव की बात है, वहीं हमारे उत्पाद हमें गौरवान्वित करें, यह और भी गर्व की बात है। ये बात हमारे प्रधानमंत्री के काम करने की स्प्रिट को भी दर्शाती है। 

उन्होंने कहा कि मेकेनाइजेशन और टेक्नोलॉजी की आज बहुत आवश्यकता है। देश-दुनिया की आबादी निरंतर बढ़ रही हैं, जलवायु परिवर्तन की चुनौती भी हमारे समक्ष है। हमें न केवल हमारा उत्पादन-उत्पादकता बढ़ाना है, बल्कि घरेलू के साथ ही अन्य देशों को भी मानवीयता के नाते आपूर्ति करना है, जिसके लिए और भी काफी काम करना होगा।

श्री तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने अपनी व्यापक दूरदृष्टि के कारण गरीबों के जन-धन बैंक खाते खुलवाएं, जिनमें आज 1.46 लाख करोड़ रुपये जमा है, जिससे अर्थव्यवस्था का चक्र तेजी से घूम रहा है। इसी तरह प्रधानमंत्री मोदी ने शौचालय बनाने का अभियान चलाया और देश को ओडीएफ मुक्त करवाने के साथ ही वैश्विक रैंकिंग में आगे बढ़ाया। 

उन्होंने गरीब महिलाओं के खातों में लिक्विड मनी उपलब्ध करवाई, वहीं कोरोना के संकटकाल में 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन वितरण किया। श्री मोदी का मानना है कि देश की इस आधी आबादी का विकास किए बगैर भारत को विकसित बनाने का सपना पूरा नहीं हो सकता। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए जा रहे ये कार्य ऐतिहासिक है, जिनका दूर तक सकारात्मक असर होगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज क्वालिटी परखने की प्रवृत्ति बढ़ रही हैं। ब्रांडिंग और क्वालिटी की विश्वसनीयता देश-दुनिया मे बढ़ रही हैं। ऐसे में कृषि उपकरणों की दृष्टि से इस प्रकार समग्रता से निर्माण महिंद्रा एंड महिंद्रा द्वारा किया गया पहला अभिनव प्रयोग है, इस कंपनी के द्वारा फार्म उपकरणों के निर्यात का लक्ष्य भी रखा गया है। 

उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता इस बात की है कि हमारी बादशाहत पूरी दुनिया में हो। घरेलू जरुरतों की पूर्ति के साथ ही दुनिया को भी आपूर्ति करने से भारत विकसित होगा और विश्व गुरू के रूप में भी ख्याति कायम होगी। श्री तोमर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी, इसे सिद्ध करने में हमारा अपना योगदान भी होना चाहिए। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता जताई कि विदेश में उच्च शिक्षा और अच्छे जॉब के बाद भी अनेक युवा आज भारत वापस आकर खेती की ओर आकर्षित हुए है।

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Union Agriculture & Farmers Welfare Minister , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD