Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के अधीन "हाउस होल्ड सर्वे" को शीघ्र पूरा करने के आदेश

पहले चरण में 18 गांवों का होगा सर्वे, अलग-अलग विभागों को विस्तृत डाटा सप्ताह में जमा करने के निर्देश

DC Kapurthala, Vishesh Sarangal, Deputy Commissioner Kapurthala, Kapurthala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कपूरथला , 11 Nov 2022

Last updated on: Nov 11, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिशनर कपूरथला श्री विशेष सारंगल ने "प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना" के अधीन जिले के गांवों में "हाउस होल्ड सर्वे" का काम तेजी से पूरा करने के आदेश दिए है।आज यहां जिला प्रशासकीय परिसर में विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अधीन स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, शिक्षा, ग्रामीण विकास और पंचायत विभागों के कार्यगुजारी का जायजा लिया।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि विभिन्न विभागों के अधिकारी पहले चरण के अधीन प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना सर्वे के लिए चुने गए 18 गांवों  संबंधी विस्तृत डाटा योजना के नोडल सामाजिक न्याय विभाग को एक सप्ताह के भीतर पेश करे।इन गांवों में नंगल, मेहत, जगतपुर जट्टा, चहेडू, खेडा, हमीरा, बूट, भठे, जमालपुर, खलवाड़ा, संगतपुर, चक हकीम, दरवेश पिंड, माधोपुर, लाटियांवाल, अमृतपुर, किशन सिंह वाला और चकोकी शामिल है।

बता दे कि इस योजना के तहत जिले में 57 गांवों का '' हाउस होल्ड सर्वे'' किया जाना है। जिसमें से 18 गांवों को पहले चरण में शामिल किया जाएगा।उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से सर्वे का काम जल्द से जल्द पूरा करने को कहा ताकि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ इस योजना के पात्र लाभार्थियों तक पहुँचाया जा सके।

डिप्टी कमिशनर ने ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों को विभिन्न विकास योजनाओं से संबंधित उपयोगिता प्रमाण पत्र शीघ्र जमा करने के निर्देश दिए ताकि विकास कार्यों के लिए और अधिक धनराशि जारी की जा सके।इस अवसर पर एसडीएम कपूरथला श्री लाल विश्वास बैंस सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Kapurthala , Vishesh Sarangal , Deputy Commissioner Kapurthala , Kapurthala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD