Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, चुनावी मसौदे के प्रकाशन की सी.डी. सौंपी

मतदाता सूची के मसौदे के प्रकाशन के साथ फोटो वोटर सूची-स्पेशल समरी रिवीजन 2023 की शुरुआत

Election Commission of India, Chief Electoral Officer Punjab, Dr S Karuna Raju, CEO Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Nov 2022

Last updated on: Nov 09, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सी.ई.ओ.) डॉ. एस. करुणा राजू ने आज चुनावी (बिना फोटो) मसौदे के प्रकाशन की सीडीज सौंपने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। मतदाता सूची - स्पेशल समरी रिवीजन - 2023 के लिए विशेष मुहिम मतदाता सूची के मसौदे के प्रकाशन के साथ शुरू हो गई है।डॉ. राजू ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत करवाया कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 की धारा 14 में संशोधन और निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 के अनुसार 1 अगस्त 2022 से चार योग्यता तारीख़ें 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्तूबर लागू हो गई हैं।  

सी.ई.ओ. पंजाब ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार पंजाब में स्वैच्छिक आधार पर पंजीकृत मतदाताओं के आधार नंबर एकत्र करने की प्रक्रिया चल रही है और 66.38 प्रतिशत मतदाताओं ने पहले ही अपने आधार नंबर वोटर कार्ड के साथ लिंक कर लिए हैं।  

संशोधन सम्बन्धी गतिविधियाँ 9/11/2022 से शुरू होकर 08/12/2022 तक चलाई जाएंगी और नागरिकों को इस समय के दौरान दावे और ऐतराज़ दायर करने का मौका भी दिया जायेगा। 

मीटिंग में डॉ. राजू ने चुनाव प्रक्रिया की मज़बूती संबंधी प्रकाश डाला और बताया कि किस तरह तकनीक का प्रयोग करके हर पड़ाव पर पारदर्शिता लागू की गई है।राजनीतिक दलों के सहयोग की माँग करते हुए सी.ई.ओ. पंजाब ने बताया कि 19 और 20 नवंबर, 2022 और 3 और 4 दिसंबर, 2022 को विशेष कैंप लगाए जाएंगे, जहाँ बूथ लेवल अफ़सर (बी.एल.ओज) अपने-अपने पोलिंग स्टेशनों पर मौजूद रहेंगे। 

उन्होंने राजनीतिक दलों के समूह प्रतिनिधियों को बूथ लेवल एजेंट (बी.एल.ए.) नियुक्त करने और योग्य मतदाताओं के नामांकन को सुनिश्चित बनाने के लिए विशेष कैंपों में भाग लेने के लिए भी अपील की।बैठक में शामिल होने वाले राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में बहुजन समाज पार्टी के हरनेक सिंह और सुखदेव सिंह, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महिन्दरपाल सिंह और शिरोमणि अकाली दल के अर्शदीप एस कलेर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पंकज गौतम और आम आदमी पार्टी के हरचन्द सिंह बरसात शामिल हैं।

 

Tags: Election Commission of India , Chief Electoral Officer Punjab , Dr S Karuna Raju , CEO Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD