Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया सीएम लालदुहोमा ने फर्जी पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों से स्वेच्छा से पीपीओ सरेंडर करने का आग्रह किया सीएम डीके शिवकुमार ने अपार्टमेंट मालिकों को संपत्ति अधिकार का भरोसा दिया, प्रस्तावित बिल पर सुझाव भी मांगे उद्योगों को सभी मंजूरी और सुविधा देने के लिए तैयार तेलंगाना सरकार : सीएम ए. रेवंत रेड्डी कोयला मंत्रालय ने कोल एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया विश्व युवा कौशल दिवस 2026 पर जयंत चौधरी ने कहा : भविष्य उन्हीं का है जो सीखते हैं, बदलते परिवेश में ढलते हैं और नवाचार करते हैं डॉ. जितेंद्र सिंह ने ₹1,500 करोड़ के बायोमेडिकल रिसर्च प्रोग्राम फेज-III का शुभारंभ किया सेब बागवानों के साथ सरासर अन्याय कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर डॉ. मनसुख मंडाविया ने ब्रिक्स श्रम मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश का व्यापक "स्वच्छता से स्वागत" अभियान क्यारी में बनेगा भव्य पंचायत भवन: केवल सिंह पठानिया अमित शाह ने CBG प्लांट लगाने और यमुना सफाई को बढ़ावा देने के लिए MCD-NDDB समझौते की देखरेख की शिवराज सिंह चौहान ने की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कॉन्क्लेव में सहभागिता कांग्रेस को कादियां हलके में बड़ा झटका, सीनियर नेता और तीन बार के जिला परिषद सदस्य ठाकुर बलराज सिंह आप में शामिल

 

भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने चंडीगढ़ में जिला संपर्क केंद्र (1950), एसआईआर हेल्प डेस्क एवं आईटी हेल्प डेस्क का किया निरीक्षण

Special Intensive Revision, SIR, Election Commission of India, ECI, UT Chandigarh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 12:32 IST

निर्वाचन नामावली के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के तहत भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की एक टीम ने जिला संपर्क केंद्र (1950), मुख्य निर्वाचन अधिकारी, यू.टी. चंडीगढ़ के कार्यालय में स्थापित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के लिए आईटी हेल्प डेस्क तथा उपमंडल मजिस्ट्रेट (पूर्व), चंडीगढ़ के कार्यालय में स्थापित मतदाता एसआईआर हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। टीम ने एसआईआर के सुचारु संचालन के लिए स्थापित मतदाता सुविधा एवं तकनीकी सहायता व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

जिला संपर्क केंद्र (1950) के निरीक्षण के दौरान टीम ने 24×7 मतदाता हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया तथा मतदाताओं की शिकायतों एवं प्रश्नों के समाधान, गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरने एवं जमा कराने संबंधी मार्गदर्शन, “बुक ए कॉल रिक्वेस्ट विद बीएलओ” सेवा तथा त्वरित शिकायत निवारण के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इसके उपरांत टीम ने बीएलओ के लिए स्थापित आईटी हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया, जहां गणना प्रपत्रों के डिजिटलीकरण एवं अपलोडिंग, तकनीकी समस्याओं के समाधान तथा ईसीआईनेट (ECINET) प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग के लिए तकनीकी सहायता प्रदान की जा रही है। 

अधिकारियों ने टीम को कार्यप्रणाली, सहायता तंत्र तथा एसआईआर से संबंधित कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी दी। ईसीआई टीम ने उपमंडल मजिस्ट्रेट (पूर्व), चंडीगढ़ के कार्यालय में स्थापित एसआईआर हेल्प डेस्क का भी निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अधिकारियों से संवाद कर मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने एवं जमा करने, दस्तावेजों के सत्यापन तथा एसआईआर से संबंधित अन्य प्रश्नों के समाधान हेतु प्रदान की जा रही सहायता की समीक्षा की।

टीम ने मतदाता सुविधा को सुदृढ़ बनाने तथा बीएलओ एवं मतदाताओं को प्रभावी तकनीकी एवं प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए निर्वाचन मशीनरी के प्रयासों की सराहना की। टीम ने विशेष गहन पुनरीक्षण के सफल संचालन के लिए दक्ष, उत्तरदायी एवं नागरिक-केंद्रित सेवाएं निरंतर बनाए रखने पर बल दिया।

निर्वाचन विभाग, यू.टी. चंडीगढ़, भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप विशेष गहन पुनरीक्षण को पारदर्शी, समावेशी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Tags: Special Intensive Revision , SIR , Election Commission of India , ECI , UT Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD