Thursday, 16 July 2026

 

 

खास खबरें पारदर्शिता और निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताएं बनी हुई हैं : युमनाम खेमचंद सिंह ब्रसेल्स में सुब्रह्मण्यम जयशंकर की अहम बैठकें ऋण माफी का निर्णय चुनावों के बजाय किसान कल्याण के लिए लिया गया : देवेंद्र फडणवीस हिमंता बिस्वा सरमा ने 'आत्मनिर्भर निर्वाचन क्षेत्रों' का आह्वान किया गरीब एवं भूमिहीन लोगों के अतिक्रमण के मामलों में रियायत के लिए बनाएंगे नीति : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के विकास की प्रथम पाठशाला : सीएम मोहन यादव रथ यात्रा भारत की सांस्कृतिक विरासत और विविधता में एकता का प्रतीक है : माणिक साहा मोहन चरण मांझी ने जगन्नाथ मंदिर के लिए 'समर्पण' डिजिटल हुंडी का शुभारंभ किया सीएम लालदुहोमा ने फर्जी पारिवारिक पेंशन लाभार्थियों से स्वेच्छा से पीपीओ सरेंडर करने का आग्रह किया सीएम डीके शिवकुमार ने अपार्टमेंट मालिकों को संपत्ति अधिकार का भरोसा दिया, प्रस्तावित बिल पर सुझाव भी मांगे उद्योगों को सभी मंजूरी और सुविधा देने के लिए तैयार तेलंगाना सरकार : सीएम ए. रेवंत रेड्डी कोयला मंत्रालय ने कोल एक्सचेंज रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया विश्व युवा कौशल दिवस 2026 पर जयंत चौधरी ने कहा : भविष्य उन्हीं का है जो सीखते हैं, बदलते परिवेश में ढलते हैं और नवाचार करते हैं डॉ. जितेंद्र सिंह ने ₹1,500 करोड़ के बायोमेडिकल रिसर्च प्रोग्राम फेज-III का शुभारंभ किया सेब बागवानों के साथ सरासर अन्याय कर रही सुक्खू सरकार : जयराम ठाकुर डॉ. मनसुख मंडाविया ने ब्रिक्स श्रम मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता की नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व भाजपा चंडीगढ़ प्रदेश का व्यापक "स्वच्छता से स्वागत" अभियान क्यारी में बनेगा भव्य पंचायत भवन: केवल सिंह पठानिया अमित शाह ने CBG प्लांट लगाने और यमुना सफाई को बढ़ावा देने के लिए MCD-NDDB समझौते की देखरेख की शिवराज सिंह चौहान ने की कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी कॉन्क्लेव में सहभागिता कांग्रेस को कादियां हलके में बड़ा झटका, सीनियर नेता और तीन बार के जिला परिषद सदस्य ठाकुर बलराज सिंह आप में शामिल

 

चंडीगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की टीम ने ईआरओ एवं एईआरओ के साथ समीक्षा बैठक की

Special Intensive Revision, SIR, Election Commission of India, ECI, UT Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jul 2026

Last updated on: Jul 10, 2026, 12:29 IST

निर्वाचन नामावली के चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के तहत भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) की एक टीम ने यू.टी. चंडीगढ़ के निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारियों (एईआरओ) के साथ समीक्षा बैठक कर एसआईआर से संबंधित कार्यों की प्रगति तथा आयोग के निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की।

बैठक के दौरान टीम ने घर-घर सत्यापन, गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) के प्राप्त होने एवं उनके डिजिटलीकरण की स्थिति, मतदाता सुविधा उपायों, हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली, शिकायत निवारण व्यवस्था तथा विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत संचालित अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों की समीक्षा की। ईआरओ एवं एईआरओ ने अपने-अपने क्षेत्रों में हुई प्रगति से टीम को अवगत कराया तथा एसआईआर से संबंधित कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने के लिए किए गए प्रयासों की जानकारी दी। 

बैठक में क्षेत्रीय अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय, मतदाता जागरूकता एवं संपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता तक सुविधा पहुंचाने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। ईसीआई टीम ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं समय-सीमा का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर बल दिया। 

अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे क्षेत्रीय स्तर पर चल रहे कार्यों की नियमित निगरानी करें, पुनरीक्षण प्रक्रिया की गुणवत्ता एवं शुद्धता बनाए रखें, मतदाताओं द्वारा उठाए गए मुद्दों का त्वरित समाधान करें तथा अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए जागरूकता गतिविधियों को और तेज़ करें।

 

Tags: Special Intensive Revision , SIR , Election Commission of India , ECI , UT Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD