Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश में 1261 करोड़ रुपये लागत की पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया

Nitin Gadkari, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Road Transport & Highways, Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, Faggan Singh Kulaste, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मध्य प्रदेश , 07 Nov 2022

Last updated on: Nov 07, 2022, 00:00 IST

केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री  नितिन गडकरी ने आज मध्य प्रदेश के मंडला में 1261 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 329 किलोमीटर लंबी 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मध्‍य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्य मंत्री श्री गोपाल भार्गव, श्री बिसाहूलाल सिंह और सांसद, विधायक एवं अन्य वरिष्‍ठ अधिकारी भी उपस्थिति थे।

श्री गडकरी ने कहा कि मंडला और कान्हा राष्ट्रीय उद्यान का प्राकृतिक सौंदर्य हमेशा ही पर्यटकों को आकर्षित करता है। इन सड़क परियोजनाओं के निर्माण से इस क्षेत्र और यहां के वनवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्‍ध होंगी। इन परियोजनाओं से मंडला का जबलपुर, डिंडोरी, बालाघाट जिलों से अच्छी तरह संपर्क स्‍थापित हो जाएगा।

श्री गडकरी ने कहा कि इन मार्गों के निर्माण से पचमढ़ी, भेड़ाघाट और अमरकंटक जैसे धार्मिक स्थलों के साथ-साथ जबलपुर से अमरकंटक होते हुए बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग तक आवागमन अधिक आसान हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे आस-पास के क्षेत्रों और राज्यों से कृषि और औद्योगिक उत्पादों की ढुलाई में आसानी हो जाएगी, जिससे समय और ईंधन की बचत होगी।

श्री गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में हमारी सरकार मध्यप्रदेश की समृद्धि और विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में लगातार आगे बढ़ रही है।

 

Tags: Nitin Gadkari , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Road Transport & Highways , Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , Faggan Singh Kulaste , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD