Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

लोगों ने भगवंत मान के हाथों में बागडोर दी पर वह राज्य को दिल्ली के हवाले कर आप गुजरात तथा हिमाचल घूम रहे : सुखबीर सिंह बादल

लोगों ने भगवंत मान के हाथों में बागडोर दी पर वह राज्य को दिल्ली के हवाले कर आप गुजरात तथा हिमाचल घूम रहे : सुखबीर सिंह बादल

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 05 Nov 2022

Last updated on: Nov 05, 2022, 00:00 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि पंजाब के लोगों ने पंजाब की बागडोर मुख्यमंत्री भगवंत मान के हाथों में दी थी, पर पंजाब में कानून व्यवस्था इस कदर चरमरा गई कि  पंजाब में कत्लेआम  हो रहे हैं, परंतु वह दिल्ली के हाथ कमांड देकर आप गुजरात तथा हिमाचल घूम रहे हैं।

 वरिष्ठ अकाली नेता प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा तथा पूर्व विधायक हरिदंरपाल सिंह चंदूमाजरा के आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि मुख्यमंत्री  भगवंत मान पंजाब के लोगों के फतवे का अपमान कर रहे हैं। 

उन्होने कहा कि बजाय पंजाब की अमन शांति तथा साम्प्रदायिक सदभाव कायम रखने के लिए काम करने के बजाय भगवंत मान इस समय गुजरात तथा हिमाचल प्रदेश में आप पार्टी का प्रचार कर रहे हैं तथा पंजाब आग की भटटी में जल रहा है।अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि पंजाब में लगातार हो रहे कत्लों से शांति तथा कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमर्रा गई है। 

उन्होने कहा कि कत्लों के अलावा गैंगस्टर सरेआम लोगों से फिरौती मांग रहे हैं। उन्होने कहा कि मुझे बहुत ज्यादा शिकायतें मिली हैं कि सरेआम फिरौती मांगी जा रही हैं। उन्होने कहा कि लोग डर के साए में हैं तथा इसकी शिकायत नही करते क्योंकि पुलिस कोई कार्रवाई नही कर रही है तथा पंजाब में गुंडाराज पनप रहा है।

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि जहां गैंगस्टरों ने पंजाब के हालात बिगाड़ दिए हैं, वहीं सत्ताधारी पार्टी के नेता भ्रष्टाचार में लगे हैं पर मुख्यमंत्री कोई कार्रवाई नही कर रहे हैं। उन्होने कहा कि पहले मंत्री फौजा सिंह सरारी की ऑडियों सामने आई  िकवह कैसे लोगों से पैसे लूटते हैं तथा अब विधायक सरबजीत कौर माणकू पर अवैध खनन से 7 लाख रूपये तथा गुरदित सेखों पर नशा तस्करो को संरक्षण देने के आरोप लगे हैं। 

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश देकर आंखों में नमक झोंकने का काम किया है, क्योंकि अब तक सामने आये मामलों में कोई कार्रवाई नही हुई तथा मुख्यमंत्री सिर्फ नौंटकी तक सीमित हो गए हैं। आप पार्टी के कनवीनर तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की निंदा करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि जितने झूठ उन्होने पंजाब में बोले थे, उससे दोगुने वह गुजरात में बोल रहे हैं। उन्होने कहा कि वह देश के सबसे झूठे राजनीतिज्ञ साबित हुए हैं। प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि पजंाब में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नही रही। लोगों को सरेआम जाने से मारे जाने की धमकियां मिल रही हैं।

इस अवसर पर शिरोमणी कमेटी के जनरल सचिव करनैल सिंह पंजौली, पूर्व विधायक हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा , शिरोमणी कमेटी मैंबर जरनैल सिंह करतारपुर, जसमेर सिंह लाछडू तथा संविदर सभरवाल इंदरमोहन सिंह बजाज, जगजीत सिंह कोहली, कैप्टन खुशवंत सिंह , संदीप सिंह राजातूड़, सुखबीर अबलोवाल, सुखविंदरपाल सिंह मिंटा, नरिंजन सिंह फौजी गुरदेव सिंह मरदाहेड़ी, जतिंदर पहाड़ीपुर, पलविंदर सिंह रिंकू, जसविंदरपाल चडढा, यशपाल खन्ना, हरफूल सिंह बोसर, सतनाम सिंह सत्ता यूथ जिला प्रधान, सुखवीर सिंह अबलोवाल, सानवीर सिंह ब्रहमपुरा, गुरजंट सिंह नूरखेड़ीयां, दविंदर सिंह  भांखर प्रीतम सिंह सनौर, लाल सिंह मरदापुर, भूपिंदर सिंह सैखूपुर, सुच्चा सिंह अलीमाजरा, सुच्चा सिंह घनौर, प्रकाश सिंह जनसूआ, अमरीक सिंह लौचमां, सुखदेव सिंह अलीपुर जटटां, हरिंदर सिंह लक्की छलेड़ी, नरिंदर सिंह जनेहड़ीया, गुलजार सिंह भूनरहेड़ी, बीबी महिंदर कौर, मास्टर अजमेर सिंह सरूसतीगढ़, जगजीत सिंह कौली, जसविंदर सिंह बत्ता, सुखविंदर सिंह कोटला, बिक्रम सिंह फरीदपुर , निरमल सिंह करतारपुर, राज कुमार सैणी,जसविंदर सिंह बघोरा, कुलदीप सिंह सरपंच गांव चौरा कुलदीप सिंह समसपुर, चरनजीत सिंह सनौर, राम लाल राठीया, परमजीत सिंह मंटू, परमजीत सिंह महमूदपुर, हरचंद सिंह महमूदपुर, महावीर सिंह सनौर, पलविंदर सिंह रिंकू, गुरदीप सिंह देवीनगर , जसवीर सिंह सनौर, मनमिंदर सिंह कौड़ा, महिंदर सिंह पंजेटा, जंग सिंह रूड़का, मास्टर दविंदर सिंह टहलपुरा, कुलदीप सिंह गुराया, भूपिंदर सिंह विरक, जसविंदर सिंह बंबी, नछतर सिंह हरपालपुर, अवतार सिंह संभू, जसवीर सिंह , बिकर सिंह पनौदीया, गुरबाज सिंह पनौदिया , सतनाम सिंह आकड़, बिटटू घनौर, अकरम सिदकी, राम सरूप नूरखेड़ीया, जतिंदर सिंह पहाड़ीपुर, भूपिंदर सिंह चौरा, गुरविंदर सिंह मिटठूमाजरा, गुरविंदर सिंह जौगीपुर, जसनदीप सिंह चडढ़ा, मोहन सिंह तथा सिंकदर विरक आदि मौजूद थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD