Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील

 

देश तेजी से सकारात्मक बदलाव की ओर बढ़ रहा है : नरेन्द्र सिंह तोमर

कृषि और कृषि अर्थव्यवस्था भारत की ताकत: केंद्रीय कृषि मंत्री

Narendra Singh Tomar, Union Minister of Agriculture and Farmers Welfare, Union Minister of Food Processing Industries, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Nov 2022

Last updated on: Nov 03, 2022, 00:00 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि देश सकारात्मक बदलाव की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है। वर्तमान परिवेश देश में बदला हुआ है और भारत के लिए दुनिया में भी बदला हुआ है। आज हमारे पास देश को हर दृष्टि से मजबूत बनाने की अनुकूलता है और इस दिशा में हम सबको मिलकर आगे बढऩे की आवश्यकता है। 

श्री तोमर ने यह बात आज प्रगति मैदान, नई दिल्ली में इंडिया केम-2022 (12वां द्विवार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन व प्रदर्शनी, विजन-2030- भारत निर्माण में रसायनों व पेट्रोरसायनों की भूमिका) में कही।केंद्रीय रसायन एवं उवर्रक मंत्रालय और फिक्की द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि कि देश के समस्त क्षेत्रों में समन्वय से हम सब निश्चित अवधि में अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं। 

सरकार, किसान, इंडस्ट्री सभी का एक ही उद्देश्य है कि हमारे काम के सकारात्मक परिणाम आएं। यहीं भावना एक-दूसरे को और देश को आगे बढ़ाने में भी मदद कर सकती है। उन्होंने कहा कि कोविड की मार से दुनिया की बड़ी-बड़ी अर्थव्यवस्थाएं अभी तक नहीं उबर पाई हैं लेकिन आज हमारा देश अच्छी अवस्था में खड़ा हैं। 

इसका कारण प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में समय पर उठाए गए जरूरी कदम हैं। केंद्र सरकार ने एमएसएमई सहित अन्य इंडस्ट्री के लिए तथा खेती-किसानी व आम गरीब आदमी के लिए भी एक के बाद एक अनेक प्रयत्न किए। समय पर वैक्सीन बनाने, पीएलआई जैसी स्कीम सहित अर्थव्यवस्था को इंजेक्शन देने का काम किया गया। 

श्री तोमर ने भारत में कृषि की प्रधानता के संदर्भ में कहा कि किसी भी व्यक्ति का और देश का मूल पिंड कभी नहीं बदलता है। हमें आगे बढऩा है तो मूल पिंड को आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। अपनी प्रधानता को पहनान कर उसे मजबूत बनाएंगे तो देश भी मजबूत बनेगा। कृषि, देश का व्यापक क्षेत्र है व कृषि अर्थव्यवस्था भारत की ताकत भी है। 

कृषि फायदे में हो, उत्पादन-उत्पादकता बढ़े, केमिकल-फर्टिलाइजर का समुचित उपयोग हो, इसके लिए जागरूकता आए, सॉइल हेल्थ के प्रति जागरूकता बढ़े, यह सब कृषि के विकास के लिए जरूरी है। एक समय था जब खेती के बारे में खाद-बीज की उपलब्धता या सिंचाई के साधन खड़े करने तक ही विचार किया जाता था। 

बीज वाला बीज की सोचता था, फर्टिलाइजर वाला अपना फायदा देखता था, हमेशा एकांकी विचार किया जाता था, समुच्चय विचार का अभाव था, लेकिन अब किसी भी सेक्टर के बारे में जब विचार हो तो समग्र रूप से विचार करने की जरूरत है। जब ऐसा होता है तो इसका फायदा सभी को मिलता है। किसानों को फायदा मिलेगा और देश को भी तथा रोजगार के अवसर सृजित होंगे। इस दिशा में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत सरकार गत आठ वर्षों से काम कर रही है।

केंद्रीय मंत्री श्री तोमर ने कहा कि पेस्टीसाइड को लेकर पंजीकरण संबंधी जो समस्याएं थी, विचार-विमर्श और समीक्षा के बाद उसमें सुधार किए गए। सरकार लगातार कोशिश कर रही हैं कि इस प्रकार की जितनी भी बाधाएं-समस्याएं हैं, वे दूर हों। ईज ऑफ डूइंग पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का कितना जोर है, यह हम सब जानते हैं। इंडस्ट्री की जितनी बाधाएं हैं, इस सम्मेलन के विचार-विमर्श में जो निष्कर्ष आएंगे, उनके निराकरण के लिए हम प्रयास करेंगे।

श्री तोमर ने कहा कि कोई एक क्षेत्र नहीं, देश के काम के जितने भी क्षेत्र हैं, वह एक साथ कदम से कदम व कंधे से कंधा मिलाएं, एक-दूसरे से सहकार करते हुए आगे बढ़े ताकि आने वाले समय में जब हिन्दुस्तान की आजादी के 100 वर्ष हो तो हम विकसित हिन्दुस्तान के नागरिक होने का गौरव प्राप्त करें। एक सशक्त व सक्षम हिन्दुस्तान आने वाली पीढ़ी को सौंप कर जाएं। हम सबकी जो भूमिका है, उसका निर्वहन करेंगे तो लक्ष्य को जरूर हासिल करेंगे।

सम्मेलन में केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री श्री भगवंत खूबा व सचिव श्री अरूण बरोका, कृषि सचिव श्री मनोज अहूजा सहित फिक्की के पदाधिकारी तथा विभिन्न उद्योगों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

 

Tags: Narendra Singh Tomar , Union Minister of Agriculture and Farmers Welfare , Union Minister of Food Processing Industries , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD