Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अगर मैं अपने हैमस्ट्रिंग के साथ सहज महसूस नहीं करता, तो मैं नहीं खेलूंगा : आरोन फिंच

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Aaron Finch
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सिडनी , 03 Nov 2022

Last updated on: Nov 03, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच का कहना है कि शुक्रवार को अफगानिस्तान के खिलाफ उनके खेलने की 70 फीसदी संभावना है, लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि अगर वह पूरी तरह से फिट नहीं हैं तो टीम से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। संभावना है कि ऑस्ट्रेलिया के लिए यह उनका आखिरी मैच हो सकता है। 

फिंच और टिम डेविड दोनों की हैमस्ट्रिंग की चोट एक जैसी है जो आयरलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की जीत के दौरान आई। ऑस्ट्रेलिया को एडिलेड में अफगानिस्तान के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए नेट रन रेट में भारी वृद्धि हासिल करनी होगी जबकि शनिवार को इंग्लैंड-श्रीलंका की भिड़ंत उनकी किस्मत का फैसला कर सकता है। 

फिंच ने बुधवार को थोड़ी दौड़ लगाई और गुरुवार को ट्रेनिंग के दौरान फिर से अपनी हैमस्ट्रिंग की जांच करेंगे और फिर फैसला करेंगे कि वह खेलेंगे या नहीं। फिंच ने गुरुवार को ट्रेनिंग से पहले कहा, "मेरे खेलने की संभावना 70-30 फीसदी है, लेकिन मैं यह सुनिश्चित करने के लिए आज दोपहर को ठीक से इसका परीक्षण करूंगा कि मैं अगले मैच में टीम को बाधा तो नहीं पहुंचा रहा हूं। 

यह सबसे खराब स्थिति है कि आप एक कम खिलाड़ी के साथ खेलें।"फिंच पहले ही वनडे से संन्यास ले चुके हैं और उन्होंने संकेत दिया कि यह टूर्नामेंट टी20 अंतर्राष्ट्रीय में उनका आखिरी हो सकता है। साथ ही वह इस बात पर भी अडिग दिखे कि उनके फैसला लेने में भावना की कोई भूमिका नहीं होगी। 

फिंच ने कहा, "अगर मुझे लगता है कि यह 1 प्रतिशत भी टीम के प्रदर्शन से समझौता करेगा तो मैं नहीं खेलूंगा। अगर मैं अपने हैमस्ट्रिंग के साथ अच्छा महसूस नहीं करता हूं, तो मैं नहीं खेलूंगा और हो सकता है कि आज मैं जो प्रयास कर रहा हूं, वह आखिरी हो सकता है।

अगर मुझे दर्द या ऐसा कुछ महसूस होता है तो मैं नहीं खेलूंगा।"फिंच ने पुष्टि की कि डेविड को ट्रेनिंग के दौरान अपनी हैमस्ट्रिंग पर इसी फिटनेस टेस्ट का सामना करना पड़ेगा। फिंच ने कहा, "मुझे लगता है कि स्कैन के परिणामों में काफी समानता है। उसकी भी चोट मेरी तरह ही है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Aaron Finch

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD