Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

बांग्लादेश ने विराट कोहली पर फेक फील्डिंग का आरोप लगाया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Nurul Hasan, Virat Kohli, T20 World Cup, T20 World Cup 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एडिलेड , 03 Nov 2022

Last updated on: Nov 03, 2022, 00:00 IST

भारत से पांच रन की हार के बाद बांग्लादेश के विकेटकीपर बल्लेबाज नुरुल हसन ने दावा किया है कि विराट कोहली ने फेक फील्डिंग की थी, जिसे मैदानी अंपायरों ने मिस कर दिया। अन्यथा बांग्लादेश को संभावित रूप से पांच पेनल्टी के रन मिल सकते थे। यह घटना बांग्लादेश के रन चेज के दौरान सातवें ओवर में हुई, जब लिटन दास ने अक्षर की गेंद को डीप ऑफ साइड में खेला। 

जैसे ही अर्शदीप ने थ्रो किया, प्वाइंट पर खड़े कोहली ने अपने पास से जा रही गेंद पर नॉनस्ट्राइकर की ओर थ्रो करने का फेक फील्डिंग किया। इसपर उस समय मैदान में मौजूद किसी का ध्यान नहीं गया, मैदानी अंपायरों मरे इरासम और क्रिस ब्राउन ने कोई एक्शन नहीं लिया। 

बांग्लादेश के दोनों बल्लेबाजों ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। मैच के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नुरुल ने इस घटना का जि़क्र किया। नुरुल ने कहा, "हम सभी ने देखा कि यह एक गीला मैदान था। अंतत: जब हम इन चीजो के बारे में बात करते हैं, तो एक फेक थ्रो भी किया गया था।

यह पांच रन का पेनल्टी हो सकता था। वह हमारे पक्ष में आ सकता था लेकिन दुर्भाग्य से यह भी अमल में नहीं आया।"क्रिकेट का नियम 41.5 अनफेयर प्ले से संबंधित है। यह नियम जानबूझकर बल्लेबाज का ध्यान भटकाना, धोखा या रुकावट जैसी चीजों को प्रतिबंधित करती है। 

यदि किसी घटना को इस नियम के अनुसार उल्लंघन माना जाता है तो अंपायर उस गेंद को डेड बॉल घोषित कर सकता है और बल्लेबाजी टीम को पांच रन दे सकता है। रिप्ले में देखा जा सकता है कि कोहली ने धोखा देने की कोशिश की, डीप से अर्शदीप का थ्रो जब उनके दाहिने हाथ की ओर से जा रहा था उसी क्षण उन्होंने सांकेतिक रिले थ्रो किया। 

समझा जाता है कि अंपायरों को निर्णय रीयल टाइम में लेने की जरूरत है। नियम बल्लेबाजों को धोखा देने के प्रयास को लेकर है, न कि उन्हें सचमुच धोखा दिए जाने को लेकर। यह घटना उन तीन घटनाओं में से एक थी, जिसने बांग्लादेश पर भारत की करीबी जीत में अंपायरिंग को सुर्खियों में ला दिया। 

पहली घटना भारतीय पारी के दौरान 16वें ओवर में हुई, जब कोहली का मानना था कि हसन महमूद ने अपने ओवर में दो बाउंसर फेंके हैं। छोटी गेंद को पुल करने के प्रयास में चूकने के बाद उन्होंने स्क्वेयर लेग अंपायर मरे इरासमस की ओर नो-बॉल का इशारा किया। रासमस ने इसे नो-बॉल माना। 

इसके बाद कोहली और शाकिब अल हसन के बीच 90 सेकेंड तक बातचीत हुई। फिर दोनों खिलाड़ियों ने एक दूसरे को गले लगाया और अपने-अपने जगह चले गए। दूसरी घटना तब हुई जब बारिश के ब्रेक के बाद अंपायरों ने खेल फिर से शुरू करने को लेकर डगआउट के पास शाकिब से संपर्क किया, उस समय बांग्लादेश बिना किसी नुकसान के 66 रन बनाकर डीएलएस के अनुसार 17 रन से आगे था। 

मैच अधिकारियों से बातचीत करने से पहले शाकिब ने गीली आउटफील्ड का सैंपल लिया। रोहित शर्मा भी चर्चा में शामिल हुए, लेकिन शाकिब की भावभंगिमा ने व्यक्त किया कि वह परिस्थितियों से संतुष्ट नहीं थे। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्ऱेंस में शाकिब ने इस मामले पर विस्तार से नहीं बताया।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Nurul Hasan , Virat Kohli , T20 World Cup , T20 World Cup 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD