Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

सातवें वाटर वीक का किया राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उद्घाटन, बोलीं - आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और समृद्ध जल स्रोत देना हमारी जिम्मेदारी

Droupadi Murmu, President Of India, Bhartiya Janta Party, BJP, Droupadi Murmu News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ग्रेटर नोएडा , 01 Nov 2022

Last updated on: Nov 01, 2022, 00:00 IST

ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपोमार्ट सेंटर में भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सातवें इंडिया वाटर वीक का शुभारंभ किया है। इस दौरान राष्ट्रपति ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, भारतीय परंपराओं में जल संरक्षण प्रारंभिक रूप से देखा जा सकता है। हमारे देश में धार्मिक, सामाजिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारी जल स्रोतों का संरक्षण है। 

यह हमारा नैतिक दायित्व है कि आने वाली पीढ़ियों को समृद्ध और सुरक्षित जल स्रोत सौंपकर जाएं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडिया एक्सपोमार्ट सेंटर पहुंचे। उनका स्वागत उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी राष्ट्रपति से मिले। 

कार्यक्रम को योगी आदित्यनाथ और आनंदीबेन पटेल ने भी संबोधित किया है। यह कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा में 5 नवंबर तक चलेगा। इस दौरान देश और दुनिया भर से आए शोधकर्ता, उद्यमी, इंजीनियर और वैज्ञानिक जल संरक्षण, संवर्धन और जल स्रोतों के विकास पर चर्चा करेंगे। 

राष्ट्रपति श्रीमति मुर्मू ने कहा, जल का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। भारतीय सभ्यता में पानी को दैवीय रूप में जाना जाता है। हमारे देश में पूजा-पाठ का विधि-विधान जल पूजा से प्रारंभ होता है। नदियों, सरोवर और दूसरे जल स्रोतों के निकट हमारी सभ्यता विकसित हुई है। 

बढ़ती हुई जनसंख्या के कारण पानी के विशाल भंडार सूख रहे हैं। यह समस्या केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सामने आकर खड़ी हो चुकी है। दुनिया का एक बड़ा हिस्सा पीने के पानी के लिए परेशान है। मुर्मू ने आगे कहा, देश में जल संचयन को लेकर भारत सरकार द्वारा कई प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। इनमें पानी की रीसाइक्लिंग प्रोसेस का बहुत बड़ा रोल है। पानी को बर्बाद होने से रोकना बेहद जरूरी है। हमें पानी को रिसाइकल करके बार-बार अलग-अलग कामों में उपयोग करने की आदत डालनी होगी।

 

Tags: Droupadi Murmu , President Of India , Bhartiya Janta Party , BJP , Droupadi Murmu News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD