Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

राहुल द्रविड़ ने आउट ऑफ फॉर्म राहुल का समर्थन किया, कहा..चिंता की कोई बात नहीं

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, KL Rahul, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, Rahul Dravid
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एडिलेड , 01 Nov 2022

Last updated on: Nov 01, 2022, 00:00 IST

आउट ऑफ फॉर्म चल रहे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल मौजूदा टी20 विश्व कप में बेशक खराब दौर से गुजर रहे हैं लेकिन इन हालात में उन्हें टीम के प्रमुख कोच राहुल द्रविड़ का समर्थन मिला है जिनका कहना है कि राहुल को लेकर चिंता करने की कोई बात नहीं है। राहुल ने इस विश्व कप में सुपर 12 के तीन मैचों में 4, 9 और 9 रन ही बनाये हैं। 

द्रविड़ ने बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "टीम प्रबंधन पूरी तरह राहुल का समर्थन करता है और उसे अपनी पहली पसंद ओपनर की फॉर्म को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।"द्रविड़ ने कहा, "इन मुश्किल परिस्थितियों में हम उन्हें थोड़ा और बर्दाश्त कर सकते हैं। 

जैसा मैंने कहा कि हम उनका पूरी तरह समर्थन करते हैं। हम जानते हैं कि जब वह चलेंगे तो वह कैसा प्रभाव छोड़ सकते हैं जैसा उन्होंने कुछ सप्ताह पहले ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम के खिलाफ अभ्यास मैच में किया था। मुझे इस बात में कोई संदेह नहीं कि कौन ओपन करने जा रहा हैं।"

राहुल लगातार चार अर्धशतकों के साथ इस टूर्नामेंट में पहुंचे थे। द्रविड़ ने कहा, "राहुल एक जबरदस्त खिलाड़ी हैं। उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड है। वह शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं लेकिन इस तरह की चीजें टी20 में हो जाती हैं। परिस्थितियां बहुत मुश्किल हैं और टॉप आर्डर के बल्लेबाज के लिए आसान नहीं हैं। 

यह टूर्नामेंट चुनौतीपूर्ण है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में उन्होंने शानदार अर्धशतक बनाया था।"द्रविड़ ने कहा, "हम उम्मीद कर रहे हैं कि अगले तीन-चार मैचों में वह चलें। हम उनकी क्वालिटी और सक्षमता को जानते हैं। वह इन परिस्थितियों को अच्छी तरह जानते हैं। उनका बैक फुट गेम काफी अच्छा है जो इन परिस्थितियों के लिए जरूरी है।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , KL Rahul , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , Rahul Dravid

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD