Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्रदेश की मंडियों से अब तक 82 लाख मीट्रिक टन धान की हो चुकी है खरीद: लाल चंद कटारुचक्क

खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले और वन व वन्य जीव मंत्री ने दाना मंडी मुकेरियां में लिया धान की खरीद प्रबंधों का जायजा

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुकेरियां (होशियारपुर) , 27 Oct 2022

Last updated on: Oct 27, 2022, 00:00 IST

खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले और वन व वन्य जीव मंत्री पंजाब श्री लाल चंद कटारुचक्क ने आज मुकेरियां दाना मंडी में पहुंच कर धान की खरीद व अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में खाद्य व आपूर्ति विभाग के अधिकारी और वे स्वंय रोजाना मंडियों में पहुंच कर खरीद प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि वे अब तक 18 जिलों की मंडियों का दौरा कर चुके हैं और पूरे प्रदेश में धान की खरीद का सीजन सुचारु तरीके से चल रहा है।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब तक प्रदेश की मंडियों में 85 लाख मीट्रिक टन धान की आमद हो चुकी है और खुशी की बात है कि 82 लाख मीट्रिक टन धान की मंडियों से खरीद की जा चुकी है और करीब 10 हजार करोड़ रुपए की राशी किसानों के खातों में जा चुकी है। 

उन्होंने कहा कि ने कहा कि पिछले समय के दौरान अक्सर किसानों का दशहरा व दिवाली मंडियों में फसल बेचने के इंतजार में निकल जाता था लेकिन मुख्य मंत्री श्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की पहल कदमी के चलते प्रदेश की मंडियों में ऐसी उदाहरण भी सामने आई है कि दोपहर किसान का 12 बजे धान मंडी में लेकर आता है तो शाम 4 बजे उसके खाते में खरीदे गए धान की राशी पहुंच जाती है, महज 4 घंटों में भी प्रदेश की मंडियों में धान की खरीद की गई है, जो कि पंजाब सरकार की किसान हितैषी सोच को दर्शाताा है।

कैबिनेट मंत्री श्री लाल चंद कटारुचक्क ने कहा कि प्रदेश में मंडियों में फसल बेचने आए किसानों की दो समस्या मुख्य होती थी, एक उसकी फसल की खरीद और दूसरी समय पर बिकी हुई फसल के पैसे मिलना।अब दोनों ही समस्याओं का समाधान कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार काम करने में विश्वास रखती है, यही कारण है कि मात्र सात महीने में सरकार ने हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए ऐतिहासिक फैसले लिए है, जिससे प्रदेश की जनता खुश है। इस मौके पर श्री जे. एस. मुल्तानी, डिप्टी डायरेक्टर खाद्य व आपूर्ति विभाग श्रीमती रजनीश कुमारी के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD