Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

योगी आदित्यनाथ सरकार लम्पी वायरस को रोकने के लिए हर दिन लगाएगी एक लाख टीका

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Uttar Pradesh Chief Minister, Lumpy Skin Disease, LSD
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 21 Oct 2022

Last updated on: Oct 21, 2022, 00:00 IST

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने लम्पी वायरस यानी मवेशियों में होने वालें रोग के लिए एक दिन में एक लाख टीकाकरण का लक्ष्य रखा है। सरकार मवेशियों में बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए बकरी के टीके की 1.25 लाख खुराक देने का रिकॉर्ड पहले ही बना चुकी है। 

सरकार का अक्टूबर के अंत तक 1.50 करोड़ खुराक देने का लक्ष्य है। सरकार के प्रवक्ता के अनुसार इस समय यूपी के 31 जिलों के 5,962 गांव इस वायरस से प्रभावित हैं। हालांकि यूपी में मृत्युदर सबसे कम है। यूपी के अतिरिक्त मुख्य सचिव, पशुपालन, रजनीश दुबे ने कहा कि राज्य में लगभग 96,000 मवेशी इस वायरस से संक्रमित हैं, इनमें से 78,000 को टीका लगाया गया है। 

उन्होंने कहा कि हमने अब तक बकरी पॉक्स के टीके की 1.25 करोड़ खुराक दी है। प्रत्येक दिन लगभग 4 लाख शॉट्स का लक्ष्य रखा गया है।एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि एलएसडी से संक्रमित या मृत मवेशियों की सूचना मुख्यालय को तत्काल देने के लिए प्रत्येक जिले को निर्देश जारी किए गए हैं। 

वायरस के प्रसार को रोकने के लिए पंचायती राज और शहरी विकास विभाग ने गांवों में दवा का छिड़काव करने में सहयोग किया है। इस बीच राज्य में 2,000-3,000 मवेशियों की क्षमता वाले गौशाला के निर्माण का भी फैसला किया गया है। वर्तमान में राज्य में 228 गौशालाएं सक्रिय हैं और 75 निर्माणाधीन हैं। 

दूबे ने बताया कि प्रत्येक विकास खंड में 2,000-3,000 की क्षमता वाले कम से कम 2-3 गौशालाओं के निर्माण का खाका भी तैयार किया गया है। इसके लिए अब तक 24 जिलों से प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 2,000 गायों की क्षमता वाले गौशाला के लिए 27 एकड़ जमीन की जरूरत होती है, इस पर लगभग 8.33 करोड़ रुपये खर्च आता है। इसी प्रकार 3,000 मवेशियों की क्षमता वाले गौशाला के लिए 40 एकड़ जमीन की जरूरत होगी और इसके निर्माण पर करीब 12.08 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Uttar Pradesh Chief Minister , Lumpy Skin Disease , LSD

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD