Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

नन्हे बच्चों के लिए वरदान साबित होगा निपुण भारत मिशन : संदीप हंस

डिप्टी कमिश्नर ने जिला स्टेयरिंग कमेटी की बैठक को किया संबोधित

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 19 Oct 2022

Last updated on: Oct 19, 2022, 00:00 IST

निपुण भारत मिशन के अंतर्गत विद्यार्थियों में बुनियादी कुशलताओं में निपुणता हासिल करने के उद्देश्य से जिला स्टेयरिंग कमेटी की बैठक आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नन्हे बच्चों के लिए यह मिशन वरदान साबित होगा। 

उन्होंने कहा कि इस मिशन के अंतर्गत प्री-प्राईमरी से तीसरी कक्षा के तीन से नौ वर्ष आयु के विद्यार्थियों पर केंद्रित किया जाएगा व वर्ष 2026-27 तक यह लक्ष्य पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य व स्वस्थ समाज की सृजना के लिए प्रशिक्षित अध्यापकों का होना जरुरी है व इस उद्देश्य के लिए निष्ठा से अध्यापकों को बकायददा निरंतर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि इस मिशन को पूरी ईमानदारी से सफल बनाना बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी शख्सियत को तराशना, निखारना व उभारने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी(ए) श्री संजीव गौतम की ओर से निपुण भारत मिशन संबंधी विस्तारपूर्वक जानकारी सांझी की गई। 

उन्होंने बताया कि इस योजना को सुचारु ढंग से संपन्न करने के लिए बकायदा टीमों का गठन किया गया है जो पूरी योजना, रुप रेखा तैयार करने से लेकर इच्छा अनुरुप परिणाम प्राप्त करने के लिए पूरी निगरानी के साथ कार्य करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगी। बैठक में उप जिला शिक्षा अधिकारी(से) धीरज वशिष्ट, जिला कोआर्डिनेटर पढ़ो पंजाब हरमिंदरपाल सिंह, ब्लाक मास्टर ट्रेनर गुलशन कुमार ने भी संबोधित किया। 

इस मौके पर इंचार्ज डाइट अज्जोवाल मनमोहन सिंह, जिला लोक संपर्क अधिकारी हरदेव सिंह आसी, जिला विकास व पंचायत अधिकारी हरबिलास, जिला कल्याण अधिकारी राजिंदर सिंह, बी.पी.ई.ओ. अमरिंदरपाल सिंह, चरनजीत, राज कुमार, अशोक कुमार, शिक्षा शा ी तीर्थ राम, जिला मीडिया कोआर्डिनेटर समरजीत सिंह, जिला सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर योगेश्वर सलारिया, मंजू बाला, सी.डी.पी.ओ. दीपक शर्मा, नरेश कुमार, डा. जगदीप व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD