Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल

 

परिवार- आधारित वैलफेयर डिलीवरी सिस्टम के लिए विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए सांझा प्लेटफार्म तैयार करने हेतु वर्कशाप लगाई

प्रशासनिक सुधार विभाग ने मैगसीपा में वर्कशाप करवाई

Punjab Admin, Government of Punjab, Punjab Government, Mahatma Gandhi State Institute of Public Administration, MGSIPA, Tejveer Singh, Abhinav Trikha, UIDAI, Bhavna Garg, Rajat Agarwal, Girish Dayalan, Anirudh Tewari
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 18 Oct 2022

Last updated on: Oct 18, 2022, 00:00 IST

महात्मा गांधी स्टेट इंस्टीट्यूट आफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन ( मैगसीपा) और प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायतें विभाग, पंजाब ने प्राईमस पार्टनरज़ के सहयोग से आज ’मेनस्ट्रीमिंग फैमिलीज़ : क्रिएटिंग ऐफीशीऐंट फैमिली बेसड बैनीफिटस डिलीवरी इन इंडिया’ विषय पर वर्कशाप करवाई। वर्कशाप नागरिकों को लाभ पहुँचाने के भविष्य और इससे सम्बन्धित प्रक्रियाओं और प्रणालियों संबंधी विचार-विमर्श करने के लिए लगाई गई थी जिसमें पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और लद्दाख़ समेत अलग-अलग राज्यों के अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

यह वर्कशाप मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ से पंजाब में 100 प्रतिशत लाभ प्रदान करना यकीनी बनाने और राज्य के नागरिकों को प्रशासन में सुगम की सुविधा प्रदान करने सम्बन्धी राज्य की वचनबद्धता के मद्देनज़र प्रशासन सुधार मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के दिशा-निर्देशों पर करवाई गई थी। इसका मकसद ऐसे संग्रह के निर्माण में आधार की भूमिका को समझने के साथ-साथ परिवार-आधारित वैलफेयर डिलीवरी सिस्टम बनाने के बारे विचारों का आदान- प्रदान करने के लिए सभी राज्यों के लिए एक सांझा प्लेटफार्म तैयार करना था।

मैगसीपा के डायरैक्टर जनरल अनिरुध् तिवारी ने देश भर के राज्यों के लिए परिवार आधारित वैनीफिटस डिलीवरी सिस्टम की सार्थकता को उजागर किया।वर्कशाप के दौरान सीईओ यूआईडीएआई सौरभ गर्ग, हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव वी उमा शंकर, केंद्र सरकार के रणनीतक सलाहकार और चीफ़ नॉलेज़ अफ़सर राजीव चावला, एसआईओ एनआईसी पंजाब विवेक वर्मा, सह-संस्थापक और चेयरमैन, प्राईमस पार्टनरज़ दविन्दर संधू और मैनेजिंग डायरैक्टर प्राईमस पार्टनर समीर जैन समेत मुख्य वक्ताओं की तरफ से परिवार आधारित वैल्लफेयर डिलीवरी सिस्टम के निर्माण के बारे विचार सांझे किये गए। उन्होंने भारत में वैनीफिटस डिलीवरी की स्थिति और विश्व भर में सबसे बढ़िया अभ्यासों सम्बन्धी मुख्य उपायों पर भी रौशनी डाली।

समाप्ति मौके प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार तेजवीर सिंह ने बताया कि हरियाणा और कर्नाटक ने पहले ही ऐसी प्रणालियों को विकसित करने में सफलाएं प्राप्त की हैं और दूसरे राज्यों के लिए समय आ गया है कि वह दूसरे राज्यों की तरफ से लागू की जा रही चुनौतियें और अच्छे अभ्यास के बारे विचार करने के लिए ऐसी पहलकदमियों से न सिर्फ़ सीख लें बल्कि इस तरह के फर्म भी तैयार करें।वर्कशाप के दौरान मिशन डायरैक्टर, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अभिनव त्रिखा, डिप्टी डायरैक्टर जनरल यूआईडीएआई भावना गर्ग, सचिव परसोनल रजत अग्रवाल और डायरैक्टर मैगसीपा गिरिश दियालन उपस्थित थे।

 

Tags: Punjab Admin , Government of Punjab , Punjab Government , Mahatma Gandhi State Institute of Public Administration , MGSIPA , Tejveer Singh , Abhinav Trikha , UIDAI , Bhavna Garg , Rajat Agarwal , Girish Dayalan , Anirudh Tewari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD