Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा

 

हम भारत-पाक मुकाबले का महत्व जानते हैं, बार-बार बात करने का कोई फायदा नहीं: रोहित शर्मा

Rohit Sharma, Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, T20 World Cup, T20 World Cup 2022, India, Pakistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबोर्न , 15 Oct 2022

Last updated on: Oct 15, 2022, 00:00 IST

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा है कि वह भारत -पाकिस्तान क्रिकेट मैच का महत्व जानते हैं और इस मुकाबले को लेकर क्रिकेट की दुनिया में पैदा की जा रही 'हाइप' पर लगातार बात कर खुद को और अपनी टीम को अनावश्यक दबाव में नहीं डालेंगे। भारत टी20 विश्व कप में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से 23 अक्टूबर को मेलबोर्न में सुपर 12 का मुकाबला खेलेगा और उससे पिछले वर्ष यूएई में हुए टी20 विश्व कप में मिली 10 विकेट की हार का बदला चुकाना चाहेगा लेकिन रोहित ने कहा कि इस बारे में बात करने का और खुद को दबाव में डालने का कोई फायदा नहीं है। 

रोहित ने विश्व कप शुरू होने की पूर्वसंध्या पर कप्तानों की बातचीत के दौरान कहा, "(पाकिस्तान कप्तान) बाबर आजम बिलकुल सही हैं। हम मैच के महत्व को समझते हैं लेकिन हर बार इस पर बात करने और खुद पर दबाव बनाने का कोई फायदा नहीं है।"पाकिस्तान के खिलाफ अपनी कथित रूप से कमजोर गेंदबाजी को लेकर उन्हें कितना विश्वास है, रोहित ने कहा कि उनका ध्यान उन संसाधनों पर केंद्रित है जो इस समय उनके पास हैं। 

भारतीय कप्तान ने कहा, "चोट खेल का अभिन्न हिस्सा है। इस बारे में, हम ज्यादा कुछ नहीं कर सकते हैं।" रोहित ने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर तथा आलराउंडर रवींद्र जडेजा की सेवाओं से चूकने की बहस में जाने से इंकार कर दिया, जो चोटिल होने के कारण विश्व कप से बाहर हो चुके हैं। 

रोहित 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि खेल इतना बदल चुका है कि कई बार उन्हें भी आश्चर्य होता है। कप्तान ने कहा, "मेरा मतलब है कि 2007 के बाद से लम्बा सफर गुजर चुका है। जब मुझे विश्व कप के लिए चुना गया था तब मैंने खुद से और टीम से कोई उम्मीद नहीं की थी। 

मैं केवल टूर्नामेंट का आनंद लेना चाहता था, टूर्नामेंट खेलना चाहता था क्योंकि यह मेरा पहला विश्व कप था। मुझे कोई समझ नहीं थी कि विश्व कप का हिस्सा होना क्या होता है और यह कितना बड़ा होता है जब तक हमने विश्व कप नहीं जीत लिया।"उन्होंने कहा, "तब से अब तक काफी लम्बा सफर गुजर चुका है। 

तब से खेल काफी बदल चुका है। आप देख सकते हैं कि 2007 के मुकाबले क्रिकेट अब कैसे खेला जाता है। तह 140, 150 का स्कोर अच्छा स्कोर माना जाता था लेकिन अब टीमें इसे 14-15 ओवर में बनाने की कोशिशें करती हैं।"रोहित ने कहा, "टीमें अब परिणाम के बारे में सोचने के बजाये ज्यादा खतरा उठाती हैं जो इस फॉर्मेट के लिए अच्छा है।"उन्होंने कहा, "यह 2007 से 2022 तक खेल की मेरी समझ है। काफी कुछ बदल चुका है लेकिन इतने वर्षों में खेल में बदलाव देखना अच्छा है।"

 

Tags: Rohit Sharma , Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , T20 World Cup , T20 World Cup 2022 , India , Pakistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD