Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

प्रेस की आजादी व चुनौतियां विषय पर सेमिनार आयोजित

लोक संपर्क विभाग द्वारा जल्द ही एक्रीडेशन कमेटी की जाएगी गठित : अमन अरोड़ा

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Punjab and Chandigarh Journalists Union, Freedom of Press and challenges, Balbir Jandu, Ram Singh Brar, Haryana Journalists Union,Dr. Piyara Lal Garg, Hamir Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 14 Oct 2022

Last updated on: Oct 14, 2022, 00:00 IST

पंजाब एंड चण्डीगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन और चण्डीगढ़ एंड हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन द्वारा प्रेस की आजादी और चुनौतियां विषय पर पंजाब कला भवन में सेमिनार का आयोजन किया गया। पंजाब एंड चंडीगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह जंडू और चण्डीगढ़-हरियाणा जर्नलिस्ट यूनियन के प्रधान राम सिंह बराड़ की अगुवाई में आयोजित इस सेमिनार में मुख्य मेहमान के तौर पर सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा और विशेष मेहमान के तौर पर इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन के जनरल सेक्रेटरी बलविंदर सिंह जम्मू ने  शिरकत की। 

सेमिनार के मुख्य वक्ता वरिष्ठ बुद्धिजीवी प्यारे लाल गर्ग और वरिष्ठ पत्रकार हमीर सिंह थे। इस मौके पर अमन अरोड़ा ने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इसे समाज का आईना भी कहा जाता है।  मीडिया समाज और देश को तरक्की की बुलंदियों पर पहुंचाने में अहम रोल अदा करता है। उन्होंने कहा कि भंग एक्रीडेशन कमेटी को दोबारा गठित किया जाएगा। उन्हें इस अवसर पर मांग पत्र भी सौंपा गया जिस पर उन्होंने कहा कि जल्द ही विभाग की ओर से पत्रकारों को शुभ समाचार मिलेगा।

बलविंदर सिंह जम्मू ने वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट को खत्म किए जाने पर गंभीर चिंता व्यक्त की और कोरोना काल में मीडिया को अन्य श्रेणियों की तरह कोरोना योद्धा मानकर मारे गए पत्रकारों को मुआवजा देने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने पत्रकारों के लिए पेंशन योजना, मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू करने और एक मान्यता समिति गठित करने की मांग की। 

वरिष्ठ पत्रकार हमीर सिंह ने अपने भाषण में बताया कि कैसे कॉरपोरेट सेक्टर ने मीडिया और यहां तक कि देश की न्यायपालिका को भी प्रभावित किया है। ऐसे दौर में जान की बाजी लगाकर  रखकर पत्रकारिता करनी पड़ती है। प्रेस की आजादी का दायरा लगातार सिमटता जा रहा है और पत्रकारों के लिए नियमित नौकरी की व्यवस्था खत्म हो गई है। 

राम सिंह बराड़ ने अपने संबोधन में बताया कि सोशल मीडिया के इस दौर में कैसे एक-दूसरे से आगे निकलने की हड़बड़ी में झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं व फर्जी सूचना परोसी जा रही है जिससे आम जनता को नुकसान हो रहा है। डॉ. गर्ग ने पत्रकारों को अपना कर्तव्य पालन करने को कहा। 

महासचिव पॉल सिंह नोली ने संगोष्ठी में उपस्थित मुख्य अतिथि को पत्रकार समुदाय की मुख्य मांगों के बारे में विस्तार से बताया। इससे पूर्व प्रीतम रूपल ने सेमिनार के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत किया। मॉडरेटर की भूमिका पंजाब-चंडीगढ़ पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष जय सिंह छिब्बर ने निभाई। अंत में बलबीर सिंह जंडू ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को भी बैज ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया।

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab and Chandigarh Journalists Union , Freedom of Press and challenges , Balbir Jandu , Ram Singh Brar , Haryana Journalists Union , Dr. Piyara Lal Garg , Hamir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD