Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर

 

मार्कफैड के चेयरमैन अमनदीप मोही द्वारा साहनेवाल की दाना मंडी का दौरा कर प्रबंधों का लिया जायज़ा

चेयरमैन ने शुरू करवाई धान की खरीद, किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं आने दी जायेगी

Amandeep Mohi, Amandeep Singh Mohie, Dakha, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Sahnewal, Ludhaiana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहनेवाल (लुधियाना) , 14 Oct 2022

Last updated on: Oct 14, 2022, 00:00 IST

 मार्कफैड के चेयरमैन अमनदीप मोही ने आज लुधियाना जिले की साहनेवाल दाना मंडी का दौरा करके धान की खरीद शुरू करवाई और अधिकारियों के साथ बातचीत करके मंडी के प्रबंधों का जायज़ा लिया।इस मौके पर अमनदीप मोही ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और वह ख़ुद किसान परिवार से आते हैं। उनको पता है कि पहले किसानों को बहुत परेशानी का सामना करन पड़ता था, परन्तु अब मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अधीन हम किसी भी किसान भाई को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने देंगे।   

अमनदीप मोही ने कहा, ‘‘मेरी मंडी के सभी अधिकारियों के साथ बातचीत हुई है, उनको सभी दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं कि किसानों को उनका हक और उनका सही मूल्य मिलने में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। मैं किसान भाईयों को इस चीज़ की गारंटी देता हूँ कि उनकी सारी फ़सल की खरीद सरकार करेगी। इसके साथ ही मंडी में किसान भाईयों के आराम और अन्य सुविधाओं का भी प्रबंध किया गया है।’’   

अमनदीप मोही ने कहा कि, आज पंजाब में ईमानदार सरकार है और उसका प्रमुख सबसे कट्टर ईमानदार व्यक्ति है। इस कारण किसी भी तरह के भ्रष्टाचार और लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। हर किसान को उनका बनता हक ज़रूर मिलेगा। इस मौके पर चेयरमैन जोरावर सिंह, अजमेर सिंह धालीवाल जि़ला प्रधान, सरबजीत सिंह गरेवाल वाइस जि़ला प्रधान, कंवलप्रीत सिंह कलसी सैक्रेट्री मार्केट कमेटी साहनेवाल, जगवीर सिंह प्रधान, सचिन अनेजा, सुखवीर सिंह गरेवाल लेखाकार, गुरसिमरनजीत सिंह, हरदीप सिंह चाहल डी.एम. मार्कफैड लुधियाना, मनदीप सिंह मार्कफैड खन्ना मैनेजर, एम.पी. सिंह डी.एम. वेयरहाऊस, जसबीर सिंह चाहल, महेन्दरपाल, अमृतपाल सिंह प्रधान ट्रक यूनियन, दलजीत सिंह बग्गा, राजबीर सिंह, दीपी संधू, प्रीत कनेडा, सभ्भा झज्ज, मनी राजा, गोल्डी ढिल्लों, चंचल मिनहास, राज कुमार, हरविन्दर कुमार पप्पी, बलदेव पाठक, बलराम पाठक, विनोद कुमार, गुरदीप सिंह कौल, रणजीत सैनी पी.ए, स्वर्णजीत सिंह इंस्पेक्टर, अर्शदीप सिंह इंस्पेक्टर, रणजोत सैनी, राजविन्दर सिंह हंस, सुदाकर सिंह, गुरशरन सिंह आदि उपस्थित थे।

 

Tags: Amandeep Mohi , Amandeep Singh Mohie , Dakha , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sahnewal , Ludhaiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD