Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

होशियारपुर जिले में 19 स्थानों पर पटाखे बेचने के लिए 57 अस्थायी लाइसेंस जारी

डिप्टी कमिश्नर ने ड्रा निकाल जारी किए लाइसेंस

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 10 Oct 2022

Last updated on: Oct 10, 2022, 00:00 IST

जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से रिटेल पटाखे बेचने के लिए जिले में 19 स्थानों के लिए 597 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 57 को पारदर्शी तरीके से ड्रा के माध्यम से अस्थायी लाइसेंस जारी कर दिए गए हैं। जारी किए गए अस्थायी लाइसेंस व  निर्धारित स्थानों के अलावा अगर कोई पटाखा विक्रेता पटाखा बेचता पाया गया, तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

डिप्टी कमिश्नर श्री संदीप हंस ने जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में ड्रा के द्वारा पटाखों के लाइसेंस जारी करने के दौरान यह जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) श्री अमित महाजन, सहायक कमिश्नर(सामान्य) श्री व्योम भारद्वाज भी मौजूद थे।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि होशियारपुर में दशहरा ग्राउंड(नई आबादी) के लिए 14 व जिला परिषद मार्किट अड्डा माहिलपुर के लिए 6 लाइसेंस जारी किए गए है। 

रोशन ग्राउंड के लिए 3, श्री राम लीला ग्राउंड हरियाना के लिए 3 व बुल्लोवाल खुले स्थान के लिए 1 लाइसेंस जारी किए गए। गढ़शंकर में मिलेट्री ग्राउंड के लिए 6 व माहिलपुर-फगवाड़ा रोड स्थित नगर पंचायत माहिलपुर की मालकी वाले स्थान के लिए के लिए 3 लाइसेंस जारी किए गए हैं। 

इसके अलावा दसूहा में महर्षि वाल्मीकि पार्क के लिए 1, दशहरा  ग्राउंड गढ़दीवाला में पटाखे बेचने के लिए 2 व खालसा कालेज गढ़दीवाला के लिए 2 लाइसेंस जारी किए गए हैं। इसी तरह शिमला पहाड़ी पार्क उड़मुड़ टांडा के लिए 5, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लडक़े टांडा की ग्राउंड के लिए 4 लाइसेंस जारी किए गए।  

मुकेरियां तहसील में दशहरा ग्राउंड मुकेरियां के लिए 2,दशहरा ग्राउंड हाजीपुर के लिए 3, नर्सरी ग्राउंड सेक्टर-3 तलवाड़ा के लिए 1 व दशहरा ग्राउंड दातारपुर के लिए 1 लाइसेंस जारी किया गया है।डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि दशहरा ग्राउंड (नई आबादी) होशियारपुर के लिए जिन प्रार्थियों को लाइसेंस जारी किया गया है, उनमें अश्विनी शर्मा, ललित कपूर, मोनिका जैन, काजल गुप्ता, सरिता जैन, राजन सैनी, अमित कुमार, सचिन, विनोद कुमार, सिमरन सैनी, तेजपाल, पिंकी गुप्ता, वंदना भल्ला व अभिमन्यु कपिला शामिल है।इसी तरह जिला परिषद मार्किट (अड्डा माहिलपुर) होशियारपुर के लिए पूमन नैय्यर, कमल मलिक, संदीप सिंह, रमनवीर सिंह, नवनीन कुमार व गुरजिंदर सिंह को अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए।

रामलीला ग्राउंड हरियाना के लिए मंजू, बलवीर चंद व गगनदीप सैनी को अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए।इसके अलावा बुल्लोवाल खुले स्थान पर संदीप सिंह को अस्थायी लाइसेंस जारी किया गया।उपमंडल गढ़शंकर में मिलेट्री ग्राउंड गढ़शंकर के लिए गुरजिंदर सिंह, राम जी, कपिल गुप्ता, राज कुमार, गुरमीत सिंह व लवजोत सिंह को अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए। माहिलपुर-फगवाड़ा रोड पर स्थित नगर पंचायत माहिलपुर की मालकी वाले स्थान पर अजय कुमार, वरुण शर्मा व मनीष कुमार का ड्रा निकला।

उपमंडल दसूहा में महर्षि वाल्मीकि पार्क दसूहा के लिए शाम लाल को अस्थायी लाइसेंस जारी किया गया। दशहरा ग्राउंड गढ़दीवाला के लिए कुलविंदर सिंह व ईंशांत शर्मा को अस्थायी लाइसेंस जारी हुए। खालसा कालेज की ग्राउंड गढ़दीवाला के लिए गौरव व विनोद कुमार का अस्थायी लाइसेंस के लिए ड्रा निकला।

शिमला पहाड़ी पार्क, उड़मुड़(टांडा) के लिए सुरिंदर पाल, भारती, कंचन, रवि भूषण व गुरप्रीत सिंह को अस्थायी लाइसेंस जारी हुए। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल(लडक़े) टांडा की ग्राउंड के लिए मलकीत सिंह, जतिंदर कुमार, प्रदीप कुमार व कुलदीप सिंह को अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए।

उप मंडल मुकेरियां में दशहरा ग्राउंड मुकेरियां के लिए मोहन लाल व विशाल अग्रवाल को अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए। इसी तरह दशहरा ग्राउंड हाजीपुर के लिए नीरज शर्मा, दमन शर्मा व साहिल शर्मा को अस्थायी लाइसेंस जारी किए गए। नर्सरी ग्राउंड सैक्टर तीन तलवाड़ा के लिए विकास कुमार व दशहरा ग्राउंड दातारपुर के लिए बृज मोहन को अस्थायी लाइसेंस जारी हुए।

 डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश देते हुए कहा कि उक्त स्थानों पर अस्थायी लाइसेंस के बिना कोई भी दुकानदार पटाखे नहीं बेचेगा और जारी किए गए एक लाइसेंस पर केवल निर्धारित किए गए एक स्थान पर ही पटाखे बेचे जा सकते हैं। उन्होंने जिला निवासियों से अपील करते कहा कि प्रदूषण रहित ग्रीन दीवाली मनाने को प्राथमिकता दें, क्योंकि पटाखे का प्रदूषण मानवीय सेहत के लिए बहुत हानिकारक है। उन्होंने पटाखा विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे उन्हीं पटाखों को बेचें जिन पर उत्पादकों द्वारा ध्वनि की लिमिट लिखी गई हो ताकि ध्वनि प्रदूषण न हो।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD