Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

राखी सावंत बोलीं : बिग बॉस शुरू हुआ, फिर भी सब सो रहे हैं

Bigg Boss, Bigg Boss 16, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News, Rakhi Sawant
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 Oct 2022

Last updated on: Oct 09, 2022, 00:00 IST

अपने विवादों के लिए जानी जाने वाली और 'बिग बॉस 15' में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में नजर आ चुकीं राखी सावंत कृष्णा अभिषेक की मेजबानी वाले शो 'बिग बज' में नजर आएंगी, जहां 'बिग बॉस' से बेदखल प्रतियोगी दिलचस्प खेल खेलते हैं और बिना किसी पक्षपात के घरवालों के बारे में अपनी राय देते हैं। 

राखी 'बिग बॉस' के नए सीजन के प्रतियोगियों पर टिप्पणी करती नजर आएंगी और उन्होंने उन्हें 'बोरिंग' कहा और शो को मनोरंजक बनाने के लिए अंदर जाने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा, "भले ही बिग बॉस अभी शुरू हुआ है, पर हर कोई अभी भी सो रहा है। प्रतियोगी दर्शकों का मनोरंजन नहीं करना चाहते और स्वाभाविक रूप से बहुत उबाऊ है। 

मैं अकेली हूं जो अपने तड़के से शो को मनोरंजक बना सकती हूं।"राखी ने कहा कि अगर वह अंदर जाती हैं तो उन्हें यह सिखाने की कोशिश करेंगी कि कैसे खेल खेलना है और कैसे दर्शकों के लिए इसे आकर्षक बनाना है। उन्होंने कहा, "मेरा मानना है कि मुझे इस सीजन में भी वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में घर के अंदर जाना चाहिए और घर में थोड़ा हलचल मचानी चाहिए, ताकि अन्य प्रतियोगी जाग सकें और शो को गंभीरता से लेना शुरू कर सकें।"

राखी ने पिछले सीजन में अपने पूर्व पति रितेश के साथ प्रवेश किया था, लेकिन बाद में दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए और अभिनेत्री और नर्तकी अब मैसूर के व्यवसायी आदिल खान दुर्रानी को डेट कर रही हैं।

 

Tags: Bigg Boss , Bigg Boss 16 , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News , Rakhi Sawant

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD