Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

नवाचार के लिए अगला बड़ा विचार कुछ चुनिंदा संस्थानों से ही नहीं, बल्कि किसी से भी और कहीं से भी आ सकता है : राजीव चंद्रशेखर

गुजरात के युवा इस दशक का निर्माण गुजरात के टेकेड के रूप में कर रहे हैं

Rajeev Chandrasekhar, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजकोट , 03 Oct 2022

Last updated on: Oct 03, 2022, 00:00 IST

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी व कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर ने आज गुजरात के सुरेंद्रनगर/राजकोट में कहा कि जल्द ही टियर 2 और टियर 3 शहर नवाचारों व उद्यमों के केंद्र बन सकते हैं और इन क्षेत्रों में डिजिटलीकरण व कौशल गतिविधियों को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

श्री राजीव चंद्रशेखर ने अगले दशक को भारत के टेकेड के रूप में संदर्भित किया, जो भारत के युवाओं के लिए शानदार अवसर लाएगा। श्री चंद्रशेखर ने कहा, “यह विचार कि केवल आईआईटी ही नवाचारों को बढ़ावा दे सकता है, निरर्थक हो गया है। नए भारत में - अगला बड़ा विचार किसी से भी और कहीं से भी आ सकता है। अंतर-विषयक क्षेत्रों में तकनीक के अनुप्रयोग की अपार संभावनाएं हैं। 

युवा भारतीयों, स्टार्टअप्स व छात्रों को इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए और पूरा देश इसका अनुसरण कर सके, इसके लिए रास्ता तैयार चाहिए।”श्री राजीव चंद्रशेखर ने सुरेंद्रनगर स्थित सीयू शाह विश्वविद्यालय में छात्रों को "युवा भारत के लिए नया भारत - अवसरों का तकनीकी दशक" विषयवस्तु पर दिए गए अपने संबोधन में इन निष्कर्षों को सामने रखा। उन्होंने अगले दस वर्षों को गुजरात के तकनीक का दशक बनाने के लिए छात्रों से कड़ी मेहनत करने का अनुरोध किया।

श्री राजीव चंद्रशेखर ने इस बात पर जोर दिया कि उद्योग 4.0 वह भविष्य है, जिसमें विनिर्माण एक बड़ी भूमिका निभाएगा। श्री चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सेमीकॉन व्यवसाय, इलेक्ट्रॉनिक्स और उभरती प्रौद्योगिकी में अवसरों को आगे बढ़ाने को लेकर आत्मनिर्भर भारत के लिए एक रोडमैप तैयार किया है।

उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री श्री मोदी नई महत्वाकांक्षाओं के साथ युवा भारत के लिए एक नए भारत का निर्माण कर रहे हैं, जिससे हम एक ट्रिलियन अमेरीकी डॉलर की डिजिटल अर्थव्यवस्था/5ट्रिलियन अमेरीकी डॉलर की अर्थव्यवस्था के अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक विश्वसनीय भागीदार व वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में एक प्रमुख राष्ट्र के रूप में उभरे हैं।"

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के विचार को आगे बढ़ाने में अग्रणी होने के लिए गुजरात की सराहना की। श्री चंद्रशेखर ने कहा, "गुजरात देश का पहला राज्य है, जिसने अपनी खुद की सेमीकंडक्टर नीति बनाई है। राज्य में छात्र और स्टार्टअप्स मिलकर गुजरात के तकनीक का दशक की शुरुआत करने में सहायता कर सकते हैं।

श्री चंद्रशेखर ने कौशल से संबंधित प्रयासों पर कहा कि सरकार का लक्ष्य भारत को टैलेंट हब बनाना है और इस उद्देश्य के लिए कई सक्रिय कदम उठाए हैं, जैसे कि 5000 कौशल कार्यक्रम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति- जो विश्वविद्यालयों को कौशल केंद्र बनने की सुविधा प्रदान करती है और दोहरी डिग्री की अनुमति व डिग्री के साथ प्रमाणन (सर्टिफिकेशन) आदि की अनुमति देती है।

श्री राजीव चंद्रशेखर ने छात्रों के साथ 'प्रश्नोत्तरी' सत्र में हिस्सा लिया और 5जी अवसरों से लेकर गुजरात में एमएसएमई के विकास व डेटा संरक्षण कानून पर उनके सवालों के जवाब दिए।इसके बाद श्री चंद्रशेखर राजकोट के लिए रवाना हुए, जहां उन्होंने आरके विश्वविद्यालय में स्टार्टअप्स के साथ बातचीत की और उद्योग जगत की हस्तियों, शिक्षाविदों और शहर की अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ बैठक की। इसके अलावा उन्होंने सभी भारतीयों को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच- ‘सबका साथ- सबका विकास’ को साझा किया।

 

Tags: Rajeev Chandrasekhar , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD