Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पराली जलाने से रोकने के लिए होशियारपुर जिले में 81 कलस्टरर अधिकारी तैनात : संदीप हंस

जिले में पराली को जलाने के खिलाफ चलाया जा रहा है जागरुकता अभियान

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 06 Oct 2022

Last updated on: Oct 06, 2022, 00:00 IST

पराली जलाने को रोकने के लिए व किसानों को पराली प्रबंधन के नए तरीकों से परिचित करवाने के लिए जिला होशियारपुर में 81 कलस्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं। इस संबंधी जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने बताया कि इन सभी कलस्टर अधिकारियों के अंतर्गत 15 से 20 नोडल अधिकारी भी लगाए गए हैं, जो कि किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित करने, उनको मशीनों की उपलब्धता में सहायता करने व पराली जलाने से होने वाले नुकसान से परिचित करवाने का कार्य करेंगे। 

उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी रिमोट सैंसिंग के माध्यम से पराली जलने की घटना का पता चलेगा, वहीं यह नोडल अधिकारी मौके पर जाकर रिपोर्ट करेगा। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में 76500 हैक्टेयर क्षेत्र में धान की बिजाई की गई है, जिस पर 5 लाख टन पराली पैदा होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि पराली के सुचारु प्रबंधन के लिए जिले में इन सीटू एक्स सीटू को लोकप्रिय बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पराली प्रबंधन की मशीनों की उपलब्धता के लिए गांव स्तर पर मैपिंग प्रक्रिया अपनाई जा रही है व ‘आई खेत’ एप्लीकेशन  पर किसान समूहों, सहकारी सभाओं व कस्टमर हायरिंग सैंटरों में मशीनरी की उपलब्धता के बारे में जानकारी आनला इन की गई है, जिनको किसान इस एप के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। 

उन्होंने कहा कि मशीनरी का प्रयोग नियमित समीक्षा को भी यकीनी बनाया जा रहा है ताकि कोई उपकरण या मशीन बिना प्रयोग के न रहे। उन्होंने कहा कि पराली के एक्स सीटू प्रबंधन के माध्यम से किसान पराली की गांठे बनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं। इस संबंधी जिले में बेलर मशीने भी उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिनकी मदद से अधिक क्षेत्र में पराली के सुचारु प्रबंधन को यकीनी बनाया  जा सकेगा।

 संदीप हंस ने बताया कि पराली को आग लगाने की घटनाओं को रोकने के लिए गांवों में बड़े स्तर पर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है और इसके अंतर्गत कैंप लगाने के अलावा वैनों के माध्यम से पराली न जलाकर इसके सुचारु प्रबंधन का संदेश घर-घर  पहुंचाया जा रहा है।

 इसके अलावा पराली को आग लगाने के बुरे प्रभावों के बारे में जागरुक करते 350 वाल पेटिंग भी बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से आग लगाने की घटनाओं पर सख्त नजर रखी जा रही है व जो गांवों में पिछले वर्ष पराली जलाने के मामले सामने आए थे, वहां अधिक चौकसी अपनाई जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पराली जलाने की घटनाओं पर सख्त निगरानी को यकीनी बनाने की हिदायतें दी व उल्लंघना करने पर ए.टी.आर एप के माध्यम से बनती कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि पराली को जलाने के कारण वातावरण के हो रहे नुकसान के मद्देनजर माननीय सुप्रीम कोर्ट, राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल व एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमिशन की ओर से बेहद सख्त रुख अपनाया गया है। इस लिए इस संबंधी कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जागरुकता अभियान में और तेजी लाते हुए अधिक से अधिक किसानों को इस संबंधी जागरुक करने की हिदायत की। 

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि इस कार्य को वे अपनी केवल दफ्तरी ड्यूटी न समझे, बल्कि अपनी नैतिक जिम्मेदारी भी समझे। इस मौके पर एस.डी.एम. प्रीतइंदर सिंह व कंवलजीत सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी गुरदेव सिंह,  पंजाब प्रदूषण बोर्ड के एस.डी.ओ. जतिंदर के अलावा समूह कलस्टर अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD