Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

Jasprit Bumrah की जगह भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Mohammed Siraj, Jasprit Bumrah, Board of Control for Cricket in India, BCCI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 Sep 2022

Last updated on: Sep 30, 2022, 00:00 IST

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को दक्षिण अफ्ऱीका के खिलाफ चल रही टी20 अंतर्राष्ट्रीय सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है। 

उम्मीद जताई जा रही है कि सिराज आज गुवाहाटी पहुंचेंगे। बुमराह को हाल ही में पीठ में लगी चोट के चलते सिराज को भारतीय टी20 अंतर्राष्ट्रीय टीम के लिए बुलावा आया है। बुमराह स्कैन के लिए बेंगलुरु पहुंचे हैं और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) की मेडिकल टीम आगामी टी20 विश्व कप में उनकी भागीदारी पर अंतिम निर्णय लेगी। 

सिराज ने आखिरी बार फरवरी 2022 में श्रीलंका के विरुद्ध टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था। वह टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं। इस महीने अपने काउंटी डेब्यू पर उन्होंने वॉरिकशायर के लिए एक पारी में पांच विकेट झटके थे। 

अपने करियर में सिराज ने पांच टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। उनके नाम 10.45 की इकॉनमी से पांच विकेट हैं। हालांकि 2020 से वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की एकादश के नियमित सदस्य रहे हैं और इस साल बड़ी नीलामी से पहले उन्हें रिटेन भी किया गया था। 

सिराज भारतीय टीम में शामिल किए जाने वाले पहले खिलाड़ी नहीं हैं। सीरीज के पहले मैच से पहले श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद और उमेश यादव को टीम में जोड़ा गया था। श्रेयस चोटिल दीपक हुड्डा की जगह टीम में आए हैं जो एनसीए में बीसीसीआई की मेडिकल टीम की निगरानी में हैं। 

उमेश को मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के तौर पर चुना गया जो कोरोना निगेटिव पाए जाने के बाद फिट होने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं शाहबाज को हार्दिक पांड्या की जगह टीम में जोड़ा गया जो एनसीए में कंडीशनिंग संबंधित कार्य कर रहे हैं। 

सीरीज का पहला मैच तिरुवनंतपुरम में खेला गया था जहां बल्लेबाजी के लिए कठिन पिच पर भारत ने आठ विकेटों से जीत दर्ज की थी। अगला मैच 2 अक्तूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा। 4 अक्तूबर को इंदौर में अंतिम मैच के साथ सीरीज समाप्त होगी।

उम्मीद जताई जा रही है कि उसी सप्ताह टी20 विश्व कप के लिए चुने गए खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया रवाना होंगे जहां ब्रिस्बेन में उनका छोटा कैंप लगेगा। दक्षिण अफ्ऱीका के विरुद्ध तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए चयनकर्ता शिखर धवन के नेतृत्व में दूसरे दर्जे की टीम का ऐलान कर सकते हैं। 

दक्षिण अफ्ऱीका सीरीज के लिए भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर, शाहबाज अहमद, मोहम्मद सिराज

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Mohammed Siraj , Jasprit Bumrah , Board of Control for Cricket in India , BCCI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD