Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

सोनिया गांधी और माकन राजस्थान के सीएम पर फैसला करेंगे- Ashok Gehlot

Ashok Gehlot, Jaipur, Rajasthan, Rajasthan Congress, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जयपुर , 23 Sep 2022

Last updated on: Sep 23, 2022, 00:00 IST

केरल में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को कहा कि वह कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। आगे उन्होंने कहा कि, सोनिया गांधी और प्रभारी महासचिव अजय माकन राजस्थान सीएम के चेहरे पर फैसला करेंगे। 

अशोक गहलोत ने कहा कि मैं राहुल गांधी से कई बार अपील कर चुका हूं कि वे सभी की बात मानते हुए अध्यक्ष बने। लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति अध्यक्ष नहीं बनेगा। गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, मैंने राहुल गांधी से मिलने के बाद उनसे अनुरोध किया था। 

देश भर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने के लिए प्रस्ताव पारित कर रही है, इसलिए हमने कहा कि उन्हें उसमें अध्यक्ष का पद स्वीकार करना चाहिए। अशोक गहलोत ने बताया कि, उन्होंने (राहुल गांधी) साफ तौर पर कहा कि हमने तय कर लिया कि इस बार गांधी परिवार से कोई भी पार्टी का मुखिया नहीं बनेगा। 

उन्होंने कहा- मुझे पता है कि हर कोई क्या चाहता है, मैं उनका सम्मान करता हूं। उन्होंने मेरे लिए प्रस्ताव पारित किए, मुझे उनके लिए सम्मान की भावना है। लेकिन, इस बार हमने फैसला किया है कि एक गैर-गांधी परिवार का व्यक्ति अध्यक्ष बनना चाहिए। 

सीएम पद छोड़ने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि, आज तक जो भी कांग्रेस अध्यक्ष बना वह व्यक्ति मुख्यमंत्री नहीं रहा। अगर मुझे मौका मिला तो मैं कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में ही काम करूंगा। राजस्थान में सीएम पद खाली होने पर अगले चेहरे के सवाल पर गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी अगली प्रक्रिया के बारे में फैसला करेंगी। 

उन्होंने कहा, सोनिया गांधी और प्रभारी महासचिव अजय माकन मिलकर फैसला करेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को शिरडी के साईं बाबा मंदिर में माथा टेकने के बाद जयपुर लौटकर नामांकन की तैयारियां शुरू करेंगे।

 

Tags: Ashok Gehlot , Jaipur , Rajasthan , Rajasthan Congress , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD