Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

खेल विभाग में कोचों के 220 पद जल्द भरे जाएंगे : गुरमीत सिंह मीत हेयर

कहा! बंद खेल विंग और अकादमियों को फिर से खोला जाएगा

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Sports News, Punjab Khed Mela 2022, Khedan Watan Punjab Diyan, Khedan Watan Punjab Diyan 2022
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गांव धुडीके/निहाल सिंह वाला/बधनी कलां , 21 Sep 2022

Last updated on: Sep 21, 2022, 00:00 IST

पंजाब के खेल एवं उच्च शिक्षा विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा है कि पंजाब को खेल के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिए जहां बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है वहीं कोचों के 220 खाली पदों को शीघ्र ही भरा जा रहा है।  खेल मंत्री मीत हेयर आज गांव धुडीके में सरकारी कॉलेज में पांच करोड़ रुपये की लागत से तैयार हॉकी एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए श्री मीत हेयर ने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए कोई प्रयास नहीं किया। श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि 220 खाली पदों को भरने के अलावा कोचों के नए पद भी सृजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को कम से कम राष्ट्रीय स्तर पर लाने के लिए हॉकी ओलंपियन बलबीर सिंह सीनियर के नाम से वजीफा योजना चलाई गई है। इस योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों को 8000 रुपये और 6000 प्रतिमाह वजीफा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह योजना खिलाड़ियों को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगी। 

अब तक को सरकारों ने खिलाड़ियों के लिए समय पर खेल उपकरण खरीदने के लिए फंड ही जारी नहीं किए थे।  छह साल बाद आप सरकार ने खेल उपकरण खरीदने के लिए विशेष बजट रखा। उन्होंने वादा किया कि हर साल खेल बजट बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि नई खेल नीति के तहत हम खेलों के लिए अलग कैडर तैयार करेंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी दी जा सके।

लाला लाजपत राय के जन्म स्थान पर श्रद्धा प्रगट करते हुए उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों की वजह से ही हम आज आजाद फिज़ा में सांस ले पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार शहीदों के सपनों का राज्य बनाने की कोशिश कर रही है। इससे पूर्व उन्होंने निहाल सिंह वाला नगर परिषद के अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह गत्तरा और उपाध्यक्ष परमजीत कौर भट्टी और नगर पंचायत बधनी कलां के अध्यक्ष जगजीत सिंह व उपाध्यक्ष जसवीर कौर का पद संभाला। 

इस दौरान उन्होंने मोगा रोइंग और वाटर स्पोर्ट्स क्लब दोधर का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर निहाल सिंह वाला निर्वाचन क्षेत्र के विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर ने गांव धुडीके में पांच करोड़ रुपये से तैयार हॉकी एस्ट्रोटर्फ का उद्घाटन करने के लिए श्री मीत हेयर का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर बाघापुराना के विधायक अमृतपाल सिंह सुखानंद, धर्मकोट के विधायक दविंदरजीत सिंह लाडी, डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह, जिला पुलिस प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना, एसडीएम राम सिंह, आप जिलाध्यक्ष हरमनजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Sports News , Punjab Khed Mela 2022 , Khedan Watan Punjab Diyan , Khedan Watan Punjab Diyan 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD