Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा यकीनी बनाए रखने में मददगार साबित हो रहा है सखी वन स्टाप सैंटर : संदीप हंस

डिप्टी कमिश्नर ने सखी वन स्टाप सैंटर होशियारपुर की कार्यों की समीक्षा संबंधी प्रबंधक लोकल कमेटी के साथ की बैठक

DC Hoshiarpur, Deputy Commissioner Hoshiarpur, Sandeep Hans, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 20 Sep 2022

Last updated on: Sep 20, 2022, 00:00 IST

डिप्टी कमिश्नर संदीप हंस ने कहा कि  महिलाओं व बच्चियों की सुरक्षा यकीनी बनाए रखने में सखी वन स्टाप सैंटर बहुत मददगार साबित हो रहा है और इस सैंटर के माध्यम से महिलाएं व बच्चियां अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए इंसाफ प्राप्त कर सकती है। वे आज जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में सखी वन स्टाप सैंटर होशियारपुर की कार्यों की समीक्षा संबंधी प्रबंधक लोकल कमेटी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) श्री दरबारा सिंह व सी.जेम.-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी भी मौजूद थे।

भारत सरकार के महिला व बाल विकास मंत्रालय की ओर से महिलाओं व बच्चियों के लिए चलाई जा रही सखी वन स्टाप सैंटर स्कीम के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस स्कीम में महिलाओं व बच्चियों को जरुरत पडऩे पर नि:शुल्क कानूनी, मैडिकल, पुलिस, सामाजिक व मानसिक सहायता मुहैया की जाती है। 

उन्होंने बताया कि इस स्कीम का मुख्य उद्देश्य इस वर्ग की हर पक्ष से सुरक्षा करना है। उन्होंने बताया कि जिले में 29 नंबर 2018 से सिविल अस्पताल की सीमा में आंखों के विभाग के पास सखी वन स्टाप सैंटर स्कीम को शुरु किया गया है। इस सैंटर में काम करती कर्मचारियों की ओर से जिले के अलग-अलग इलाकों में जाकर सखी वन स्टाप सैंटर के उद्देश्य व  इस सैंटर में मुहैया करवाई जाने वाली सुविधाओं के बारे में आम लोगों को जागरुक भी किया जाता है।

इस दौरान सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि अथारिटी की ओर से भी महिलाओं व लड़कियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरुक किया जाता है।  उन्होंने कहा कि वन स्टाप सैंटर में आए प्री लिटिगेटवि मामलों को राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से भी हल करवाया जा सकता है।

 जिला प्रोग्राम अधिकारी श्री  अमरजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि कोई भी जरुरतमंद लडक़ी या महिला अपनी समस्या बताने के लिए या बातचीत करने के लिए कार्यालय के फोन नंबर 1882-253 112 पर संपर्क कर सकती हैं व हिंसा से पीडि़त महिलाएं या लड़कियां फौरी तौर पर सहायता लेने के लिए 181 या 112 नंबर डायल कर संपर्क कर सकती हैं। 

उन्होंने बताय कि पैरालीगल परसोनल सखी वन स्टाप सैंटर की ओर से सखी वन स्टाप सैंटर से वर्ष 2022-23 दौरान जरुरतमंद 54 महिलाएंं व लड़कियं नि:शुल्क कानूनी, मैडिकल, पुलिस, सामाजिक व मानसिक सहायता प्राप्त कर चुकी है। बैठक के दौरान स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: DC Hoshiarpur , Deputy Commissioner Hoshiarpur , Sandeep Hans , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD