Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

मुंबई हवाईअड्डा पर 1,30,374 यात्रियों की आवाजाही, Covid के बाद एक दिन का उच्चतम आंकड़ा

Khas Khabar, Mumbai, Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport, CSMIA, Mumbai Airport, Mumbai Airport Passengers
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 Sep 2022

Last updated on: Sep 20, 2022, 00:00 IST

मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) ने अपने ही एक दिन के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 17 सितंबर को 1,30,374 यात्रियों की आवाजाही को संभाला, जो कि कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बाद से सबसे अधिक है। 

यह वृद्धि नए गंतव्यों, बढ़ती उड़ान गतिविधियों और हवाईअड्डे पर एयरलाइन क्षमता में वृद्धि का परिणाम है। 17 सितंबर को, लगभग 95,080 यात्रियों ने टर्मिनल 2 (टी2) के माध्यम से यात्रा की और 35,294 को टर्मिनल 1 (टी1) के माध्यम से यात्रा करते हुए देखा गया, इस दिन कुल 839 उड़ानें थीं। 

घरेलू मार्गो पर, इंडिगो, विस्तारा और गो फस्र्ट उड़ाने से सबसे ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, इंडिगो, एयर इंडिया और अमीरात शीर्ष तीन एयरलाइनों में थे। दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई शीर्ष तीन घरेलू गंतव्य थे, जबकि दुबई, अबू धाबी और सिंगापुर अधिकतम हवाई यातायात वाले शीर्ष तीन अंतरराष्ट्रीय मार्ग बने रहे। 

18 सितंबर को सप्ताहांत की भीड़ को देखते हुए, मुंबई हवाईअड्डे पर फिर से 1.3 लाख से अधिक यात्रियों की आवाजाही देखी गई, जिनमें से लगभग 98,000 यात्रियों ने घरेलू यात्रा की, जबकि लगभग 32,000 लोगों ने अंतरराष्ट्रीय मार्गो पर उड़ान भरी। 

रेटिंग एजेंसी इन्वेस्टमेंट इंफॉर्मेशन एंड क्रेडिट रेटिंग एजेंसी ऑफ इंडिया लिमिटेड (आईसीआरए) के अनुसार, अगस्त 2022 में घरेलू यातायात 5 प्रतिशत बढ़कर 1.02 करोड़ हो गया। यह दर्शाता है कि विमानन उद्योग में सामान्य स्थिति बहाल होने की राह पर है।

 

Tags: Khas Khabar , Mumbai , Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport , CSMIA , Mumbai Airport , Mumbai Airport Passengers

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD