Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ : दिलचस्प रहे किक बाक्सिंग, दौड़, बाधा, कबड्डी नेशनल स्टाइल, हैंड बाल व फुटबाल के मुकाबले

Sports News, Punjab Khed Mela 2022, Khedan Watan Punjab Diyan, Hoshiarpur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 15 Sep 2022

Last updated on: Sep 15, 2022, 00:00 IST

‘खेडां वतन पंजाब दियां’ जिला स्तरीय खेल मुकाबलों के चौथे दिन किक बाक्सिंग, दौड़, बाधा, कबड्डी नेशनल स्टाइल, हैंड बाल, फुटबाल के खेल मुकाबले काफी दिलचस्प रहे। इस दौरान विद्यार्थियों पूरे जोश के साथ मैदान में उतरे और अपना 100 प्रतिशत दिया। जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी श्री गुरप्रीत सिंह ने बताया कि किक बाक्सिंग अंडर-17 लड़कियों की 50 किलोभार वर्ग में राज कुमारी पहले, कृतिका दूसरे और अंकिता व स्मृति तीसरे स्थान पर रहे। 

55 किलोभार वर्ग में प्राची पहले, हरप्रीत दूसरे और खुशी व महक तीसरे स्थान पर रही। 60 किलोभार वर्ग में कुलवीर कौर पहले व मानवी दूसरे स्थान पर रही। 65 किलोभार वर्ग में हरमन कुमारी विजयी रही। 65 से अधिक भार वर्ग में गुरलीन शाही विजेता रही। 37 किलोभार वर्ग में अक्की पहले, पूजा दूसरे और मनु रानी व राजवीर तीसरे स्थान पर रही। 42 किलोभार वर्ग में याशिका पहले, अपेक्षा दूसरे और फूलवती व नेहा तीसरे स्थान पर रही। 

46 किलोभार वर्ग में अनुराधा पहले, महोद्री दूसरे और दीक्षा तीसरे स्थान पर रही।  अंडर-21 लड़कियों की 200 मीटर रेस में शरणदीप कौर पहले, संदीप कौर दूसरे व शुभनीत थियाड़ा तीसरे स्थान पर रही। महिलाओं के 21-40 आयु वर्ग में सुनंदा पहले, प्रिया दूसरे व रंजना कुमारी चौधरी तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 में माधवी पहले, अमनदीप कौर दूसरे व वर्षा तीसरे स्थान पर रही। अंडर-14 लडक़ों में मोहित भटोआ विजेता रहा। अंडर-17 लडक़े में मंदीप सिंह विजेता रहा। 

अंडर-21 मेें हरशान सिंह पहले, अभिषेक राणा दूसरे व सरताज सिंह तीसरे स्थान पर रहा। पुरुषों की 21-40 आयु वर्ग की 400 मीटर बाधा में दीपक पहले, आकाश मेहरा दूसरे व परमजीत सिंह तीसरे स्थान पर रहा। 21-40 आयु वर्ग की 200 मीटर बाधा में मिथुन पहले, रविंदर सिंह दूसरे व विजय तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 200 मीटर लड़कियों में महकप्रीत सैनी पहले, नवजोत दूसरे व रवदीप कौर तीसरे स्थान पर रही।  

अंडर-14 लडक़ों की 200 मीटर में सुधांशु यादव पहले, शिवम दूसरे व शमिंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 200 मीटर लडक़ों में हरजोत सिंह पहले, अर्शदीप सिंह दूसरे व संदल तीसरे स्थान पर रहा। हैंडबाल लडक़े अंडर-17 में सरकारी हाई स्कूल मेघोवाल गंजिया पहले, सरकारी स्कूल पथियाल दूसरे व सरकारी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी तीसरे व सरकारी  सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाजीपुर चौथे स्थान पर रहा। 

अंडर-17 लड़कियों  में सरकारी स्कूल रेलवे मंडी पहले, सरकारी हाई स्कूल मेघोवाल गंजिया दूसरे, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीकरी व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पनवां चौथे स्थान पर रहा। फुटबाल अंडर-17 लड़कियों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेघोवाल पहले, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट फतूही दूसरे व डी.पी.एस पारोवाल तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 लडक़ों में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल चब्बेवाल विजयी रहा। कबड्डी नेशनल स्टाइल अंडर-17 लडक़ों में गढ़शंकर व लड़कियों में टांडा विजयी रहा।  

 

Tags: Sports News , Punjab Khed Mela 2022 , Khedan Watan Punjab Diyan , Hoshiarpur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD