Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पराली प्रबंधन के लिए पंजाब, दिल्ली ने मिलाया हाथ

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 15 Sep 2022

Last updated on: Sep 15, 2022, 00:00 IST

पंजाब और दिल्ली सरकार ने पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पंजाब में 5,000 एकड़ में पूसा बायो-डीकंपोजर का छिड़काव कर खेतों में पराली का प्रबंधन कर पराली जलाने से निपटने के लिए हाथ मिलाया है। गुरुवार को एक प्रेस बयान में, पंजाब के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि इस मुद्दे पर नई दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठकें हुईं। 

इससे पहले धालीवाल ने नई दिल्ली में पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण के प्रबंधन को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की थी, जिन्होंने उन्हें पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया था। बाद में उन्होंने अपने दिल्ली के समकक्ष गोपाल राय से विचार-विमर्श किया। 

उन्होंने कहा कि यह परियोजना दोनों राज्यों की सरकारों द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी। मंत्री ने कहा कि इस प्रक्रिया के तहत पराली पर पूसा बायो डीकंपोजर का छिड़काव किया जाएगा, जिसके बाद पराली मिट्टी में मिल जाती है, इसलिए किसानों को पराली जलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

पंजाब सरकार ने धान की पराली से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए पर्याप्त तैयारी की है, जिसके तहत सब्सिडी पर किसानों को विभिन्न प्रकार के उपकरण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, सभी जिलों में जागरूकता अभियान और निगरानी टीमों का गठन किया गया है। 

पराली न जलाने पर किसानों को नकद प्रोत्साहन प्रस्ताव ठुकराने के लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने इस कदम को किसान विरोधी, पंजाब विरोधी बताया और कहा कि राज्य सरकार ने धान उत्पादकों को प्रति एकड़ 2500 रुपये देने का प्रस्ताव रखा है। 

उन्होंने कहा कि पंजाब के ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा जिसमें ग्रामीण विकास और पंचायत के अधिकारी शामिल होंगे ताकि किसानों को पराली के प्रबंधन के लिए राजी किया जा सके।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Delhi Chief Minister Arvind Kejriwal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD