Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

एलपीयू के मैकेनिकल इंजीनियरिंग के विद्यार्थियों ने टॉप ब्रांडेड कार को रि-डिजाइन किया

पहले से मौजूद पुराने मॉडल में सुरक्षा उपायों को जोड़ा गया और इसे स्पोर्टियर डिजाइन के लिए रोल-केज चेसिस में बदला

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Tata Nano
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 13 Sep 2022

Last updated on: Sep 13, 2022, 00:00 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के पास आउट बैच के पांच विद्यार्थियों ने पहले से मौजूद टॉप-ब्रांड पुरानी कार को फिर से सही आकार और नवीनता में तैयार किया है।एलपीयू के इन विद्यार्थियों का मानना है  कि 'सपने सच होते हैं अगर कोई इसे पाने के लिए संघर्ष करता है, इसीलिए उन्होंने पहले से मौजूद वाहन को फिर से तैयार करने के लिए एक परियोजना की कल्पना की। 

विचार-मंथन और शोध कार्य के बाद, उन्होंने 'टाटा नैनो' को आधार वाहन के रूप में अंतिम रूप दिया। जैसा कि वे चाहते थे कि उनकी नई  रचना डिजाइन में स्पोर्टियर हो; उन्होंने नैनो मॉडल का चयन पीछे के छोर पर स्थित इसके इंजन के लिए किया। इसके अलावा, यह मॉडल किफायती होने के साथ-साथ एक चुनौती भी था।

'टाटा नैनो' बेस पर 'रोल केज्ड चेसिस' के रूप में रीमॉडेलिंग समय के 4 महीनों में; विद्यार्थियों द्वारा डिजाइन परियोजना में कई बदलाव परीक्षण और विश्लेषण किये गए । और इस तरह इसे वाहन और चालक की सुरक्षा  के लिए  तैयार किया  गया। बेहतरी  के लिए टायरों को 145 मिमी चौड़ाई से 205 मिमी में बदला गया; और, वजन में कमी करके इसकी वल्ल परफॉरमेंस को बढ़ाया गया है। पुन: डिजाइन किया गया  यह वाहन सौंदर्य की दृष्टि से मनभावन और संरचनात्मक  रूप से मजबूत है।

एलपीयू के इन विद्यार्थियों का कहना है : “वास्तव में, ऑटोमोबाइल उद्योग में सुरक्षा और अनुकूलन दो महत्वपूर्ण कारक हैं, और चेसिस एक ऑटोमोबाइल की रीढ़ के रूप में कार्य करता है। मौजूदा चेसिस डिजाइन पूरी तरह कार्यात्मक है, फिर भी इसे जरूरत के अनुसार और बेहतर बनाया जा सकता है। अध्ययन  का मुख्य फोकस प्रदर्शन और कार्यक्षमता से समझौता किए बिना स्पोर्ट्स कूप रोल केज का एक नया डिजाइन बनाना रहा ।"

पुलकित राठौर, प्रताप चंद्र, लोकेश प्रधान, बिपिन कुमार और दिलीप गहलोत सहित पांच विद्यार्थियों  की टीम को लगता है कि घातक कोविड -19 अवधि का यह उत्पादन अब विद्यार्थियों  के अगले  बैचों के लिए यूनिवर्सिटी में एक अध्ययन मॉडल के रूप में हमेशा मौजूद रहेगा। उनकी यह किसी भी दोषरहित रचनात्मक परियोजना अब विश्वविद्यालय के 'इनोवेशन स्टूडियो' में एक नवीनतम अध्ययन मॉडल है।

इस संदर्भ में एक प्रेरक समारोह के  दौरान; एलपीयू की प्रो चांसलर श्रीमती रश्मि मित्तल को इन विद्यार्थियों द्वारा री-मॉडल किए गए चेसिस की चाबियां सौंपी गईं। श्रीमती मित्तल ने  विद्यार्थियों के निर्माण की सराहना की, और भविष्य में भी विश्वविद्यालय के समर्थन का आश्वासन देते हुए उन्हें मानदेय भी दिया। इस समारोह में डीन स्टूडेंट वेलफेयर विंग डॉ सौरभ लखनपाल, असिस्ट प्रोफेसर मनदीप सिंह (इनोवेशन स्टूडियो) और प्रोजेक्ट के मेंटर असिस्टेंट  प्रो मिनेश वोहरा (ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग) भी शामिल हुए।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Tata Nano

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD