Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

‘खेडा वतन पंजाब दियां’ जिला स्तरीय मुकाबलों के दूसरे दिन खिलाडिय़ों ने किया शानदार प्रदर्शन

दिलचस्प रहे खो-खो, वालीबाल, दौड़, शॉटपुट व कबड्डी के मुकाबले

Sports News, Punjab Khed Mela 2022, Khedan Watan Punjab Diyan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

होशियारपुर , 13 Sep 2022

Last updated on: Sep 13, 2022, 00:00 IST

‘खेडा वतन पंजाब दियां’ के जिला स्तरीय मुकालबों के दूसरे दिन खो-खो, वालीबाल, दौड़, शॉटपुट व कबड्डी में खिलाडिय़ों ने अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपना स्थान बनाया। इस दौरान खो-खो अंडर-14 लडक़ों के मुकाबलों में नारु नंगल पहले, महिंगरोवाल दूसरे व जंडौर तीसरे स्थान पर रहा। खो- खो अंडर-14 लड़कियों में महिंगरोवाल पहले, पज्जोदित्ता दूसरे व खडक़ां तीसरे स्थान पर रहा। 

वालीबाल अंडर-14 लडक़ों में जौड़ा पहले, भीखोवाल दूसरे व पंडोरी खजूर तीसरे स्थान पर रहा जबकि लड़कियों के मुकाबले में विद्या मंदिर स्कूल विजयी रहा।अंडर-14 लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में गढ़शंकर की माधुरी पहले, माहिलपुर की जैसिका दूसरे व टांडा की परमिंदर कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 के मुकाबलों में गढ़शंकर की अमनप्रीत कौर पहले, गढ़शंकर की संतोष दूसरे व टांडा की महकप्रीत सैनी तीसरे स्थान पर रही। 

अंडर-21 में भूंगा की भूमि पहले, दसूहा की सिमरनजीत कौर दूसरे व गढ़शंकर सबनीत थियाड़ा तीसरे स्थान पर रही। 21-40 आयु वर्ग में होशियारपुर-2 की अमनदीप पहले, होशियापुर-1 की लवनीत कौर दूसरे व होशियारपुर-1 की अंजली कालिया तीसरे स्थान पर रही। 50  वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं के मुकाबलों में दसूहा की सुरिंदर कौर विजयी रही।

अंडर-17 लड़कियों की 5000 मीटर दौड़ में टांडा की सिमरन पहले, दसूहा की सोफिया गिल दूसरे व माहिलपुर की हरलीन कौर तीसरे स्थान पर रही। अंडर-21 में दसूहा की किरण कुमारी पहले व भूंगा की प्रियंका दूसरे स्थान पर रही। 21 से 40 आयु वर्ग में नेकता शर्मा विजयी रही।

अंडर-17 लडक़ों की 5000 मीटर दौड़ में भूंगा के नीतिक डडवाल पहले, होशियारपुर-2 का अंशप्रीत दूसरे व होशियारपुर-1 का मन्नतकृष्ण तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-21 में भूंगा का जतिनजीत सिंह पहले, दसूहा का आकाश नागपाल दूसरे व टांडा का अजर तीसरे स्थान पर रहा। 21 से 40 आयु वर्ग में भूंगा का हरजोतवीर सिंह पहले व हाजीपुर का मन्नण डडवाल दूसरे स्थान पर रहा।

शॉट पुट अंडर-21 लडक़ों में टांडा का अभय कुमार पहले, मुकेरियां का शुभम राणा दूसरे व टांडा का मोहित चौहान तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 में गढ़शंकर का मनप्रीत सिंह पहले व टांडा का जोरवन सिंह दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-14 में माहिलपुर के सुुमित कुमार पहले, दसूहा का सलवान दूसरे व टांडा का हर्षित तीसरे स्थान पर रहा। 21 से 40 आयु वर्ग में होशियारपुर-1 का अमित पहले, होशियारपुर-1 का गुरप्रीत दूसरे व गढ़शंकर का रोहित शर्मा तीसरे स्थान पर रहा। 

50 से अधिक आयु वर्ग में टांडा का बलजिंदर सिंह पहले, गढ़शंकर का नरिंदर कुमार दूसरे व भूंगा का संदीप तीसरे स्थान पर रहा।शॉट पुट अंडर-14 लड़कियों में टांडा की पलक चौहान पहले, दसूहा की ईशा दूसरे व होशियारपुर-1 की कोमल तीसरे स्थान पर रही। अंडर-17 में होशियारपुर-2 की साक्षी पहले, होशियारपुर-1 की कोमलप्रीत कौर दूसरे व होशियारपुर-1 की हरनूर तीसरे स्थान पर रही। 

अंडर-21 में होशियारपुर-2 की लगनप्रीत कौर पहले व होशियारपुर-2 से हरनूर कौर दूसरे स्थान पर रही।कबड्डी अंडर-14 लड़कियों में होशियारपुर-1 विजेता रहा। कबड्डी अंडर-14 लडक़ों में होशियारपुर-1 पहले, हाजीपुर दूसरे व तलवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा।

 

Tags: Sports News , Punjab Khed Mela 2022 , Khedan Watan Punjab Diyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD