Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

कैबिनेट मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा एस.ए.एस. नगर में जि़ला स्तरीय टूर्नामैंट का उद्घाटन

आने वाले कुछ सालों में पंजाब खेल के क्षेत्र में भारत का नंबर एक राज्य बनेगा: मीत हेयर

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Anmol Gagan Mann, Anmol Gagan Maan , Khedan Watan Punjab Deyan 2022 , Punjab Khed Mela 2022 , Khedan Watan Punjab Diyan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

एस.ए.एस. नगर , 12 Sep 2022

Last updated on: Sep 12, 2022, 00:00 IST

आदमी अपनी लगन और मेहनत से बड़े से बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। आप सभी पंजाब के जन्मे एवं पले हो, जिन्होंने मेहनत से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल की हैं। मुझे पूर्ण आशा है कि आप में से आने वाले कुछ सालों में पंजाब के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैडल हासिल कर अपने राज्य और देश का नाम पूरी दुनिया में ऊँचा करेंगे। 

आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा राज्य में यह पहली बार इस बड़े स्तर का खेल टूर्नामैंट करवाया जा रहा है। जहाँ अलग-अलग उम्र वर्गों में खिलाड़ी ब्लॉक स्तर से जीतकर राज्य स्तर तक खेलेंगे और सरकार द्वारा खेल नीति के मुताबिक उनकी ग्रेडेशन और करोड़ों रुपए के ईनाम दिए जाएंगे। 

यह बयान मैडम अनमोल गगन मान पर्यटन और सांस्कृतिक, निवेश प्रोत्साहन, लेबर और शिकायत निवारण मंत्री द्वारा आज एस.ए.एस नगर के बहु-उद्देशीय खेल स्टेडियम सैक्टर 78 में पंजाब सरकार द्वारा करवाई जा रही ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2022’ के अधीन जि़ला स्तरीय टूर्नामैंट की शुरुआत करते हुए खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए दिया गया। 

इस समारोह में श्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, खेल मंत्री विशेष तौर पर शामिल हुए। उनकी तरफ से भी बच्चों की हौसला अफज़ायी करते हुए कहा गया कि पंजाब में पहले कभी भी खेलों के प्रति ऐसा माहौल नहीं बना था। उन्होंने बताया कि इन खेलों की सफलता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि जिस ब्लॉक में पहले 200 से अधिक खिलाड़ी नहीं थे, अब इन खेलों में ब्लॉक स्तर पर 3500 के करीब खिलाडिय़ों द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाई गई है, जबकि डेराबस्सी ब्लॉक में 4200 खिलाडिय़ों द्वारा खेल में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाई गई। 

उन्होंने इन खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन करने के लिए जिला प्रशासन, कोच, अध्यापकों और जि़ला खेल विभाग को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों का उत्साह देखकर हमें आशा है कि अगले 5-7 सालों में पंजाब से अंतरराष्ट्रीय स्तर के बड़े खिलाड़ी उभर कर आगे आएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा पंजाब में खेल भावना को फिर से प्रफुल्लित करने के लिए दिन-रात कोशिश की जा रही है और हमें आशा है कि पंजाब जल्द ही भारत का खेल के क्षेत्र में नंबर एक राज्य बनेगा। 

इस मौके पर हलका विधायक डेराबस्सी श्री कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा भी संबोधित करते हुए भाग लेने वाले खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों और उनके अध्यापकों को बधाई पेश की। डिप्टी कमिश्नर श्री अमित तलवाड़ द्वारा इस मौके पर समारोह में पहुँचे मुख्य मेहमान और विशेष मेहमान का स्वागत किया गया।  

 खिलाडिय़ों द्वारा खेल को खेल भावना के साथ खेलने के मंतव्य के लिए कसम भी उठाई गई। प्रोग्राम की शुरूआत के दौरान जुगनी कल्चर और वेलफेयर क्लब द्वारा रंगारंग प्रोग्राम भी पेश किया गया, जिसके अंतर्गत पंजाब के मार्शल आर्ट गतके का प्रदर्शन और भंगड़ा, गिद्दा भी पेश किया गया।  

 इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) श्रीमती अमनिन्दर कौर बराड़, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (शहरी विकास) श्रीमती पूजा एस गरेवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) श्रीमति अवनीत कौर, एस.डी.एम मोहाली श्रीमती सरबजीत कौर, जि़ला खेल अफ़सर गुरदीप कौर, यूथ डिवैल्पमैंट एंड स्पोटर्स बोर्ड के चेयरमैन परमिन्दर सिंह गोल्डी, आम आदमी पार्टी के जि़ला इंचार्ज मैडम प्रभजोत कौर के अलावा स्कूलों के विद्यार्थी, प्रशिक्षक, अध्यापक, स्कूलों के विद्यार्थी और शहर निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।  

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Anmol Gagan Mann , Anmol Gagan Maan , Khedan Watan Punjab Deyan 2022 , Punjab Khed Mela 2022 , Khedan Watan Punjab Diyan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD