Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

मुझे लगता है कि वनडे से संन्यास लेने का मेरा समय सही है: Aaron Finch

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Aaron Finch, Aaron Finch Retirement, One day International, ODI, ODI Cricket
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मेलबोर्न , 10 Sep 2022

Last updated on: Sep 10, 2022, 00:00 IST

ऑस्ट्रेलिया के सफेद बॉल कप्तान आरोन फिंच ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है और उन्होंने स्वीकार किया है कि वह पिछले कुछ समय से अपनी खराब फॉर्म और कंधे की चोट के चलते अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम में जगह नहीं बना पाते। 

35 वर्षीय फिंच की खराब फॉर्म ने उन्हें पिछले साल यूएई में टी 20 विश्व कप से परेशान कर रखा था और यह खराब फॉर्म न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा तीन मैचों की वनडे सीरीज में भी जारी रही। पहले मैच में वह सिर्फ पांच रन बना पाए और दूसरे मैच में शून्य पर आउट हो गये। 

हालांकि ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अपराजेय बढ़त बना ली है लेकिन उनकी खराब फॉर्म टीम के लिए सिरदर्द साबित हो रही है जिसे इस साल अक्टूबर-नवम्बर में अपने टी 20 खिताब का बचाव करना है। भारत में 2023 में होने वाले वनडे विश्व कप में एक वर्ष से अधिक का समय शेष रहते फिंच ने कहा कि उनके लिए संन्यास लेने का यह सही समय है। 

फिंच ने कहा, "मुझे लगता है कि मेरा संन्यास लेने का समय सही है। यह महत्वपूर्ण है कि यहां से जो कप्तानी संभाले और जो बल्लेबाजी की शुरूआत करे, उसे टीम को आगे ले जाने और 2023 में विश्व कप जीतने का पूरा मौका मिले। 

मुझे विश्वास है कि मैं वहां तक नहीं पहुंच पाऊंगा।"ऑस्ट्रेलिया टी 20 विश्व कप के बाद नवम्बर में इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे खेलेगा जिसका आखिरी मैच मेलबोर्न में खेला जाएगा। फिंच ने कहा कि करियर समाप्त करने के लिए मेलबोर्न सही जगह होती लेकिन वह निस्वार्थ फैसला करना चाहते थे ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को इंग्लैंड के खिलाफ मौका मिल सके। 

35 वर्षीय फिंच की फॉर्म ने इस वर्ष उनका साथ छोड़ दिया था जब पाकिस्तान में उन्होंने 23, 0 और 0 तथा श्रीलंका में 44, 14, 62, 0 और 0 बनाये थे। फिंच ने स्वीकार किया कि जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरिज शुरू होने से पहले उन्होंने संन्यास के बारे में सोचना शुरू कर दिया था। 

फिंच ने कहा कि उन्होंने कोच एंर्डयू मैकडोनाल्ड से जिम्बाब्वे सीरीज के बाद इस बारे में बात की यही और उनका कहना था कि मैं अपना समय लूं और यह सुनिश्चित करूं कि मैं सही फैसला ले रहा हूं। फिंच अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में टीम की कप्तानी करेंगे।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Aaron Finch , Aaron Finch Retirement , One day International , ODI , ODI Cricket

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD