Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

ईंटों के ग़ैर-कानूनी विक्रेताओं पर कार्यवाही, 2 सप्ताहों के अंदर की जायेगी कार्यवाही : लाल चंद कटारूचक्क

ईंट भट्टों के लिए लायसंस रीन्यू करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए कहा

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Sep 2022

Last updated on: Sep 08, 2022, 00:00 IST

ख़ाद्य, सिविल सप्लाई और उपभोक्ता मामलों संबंधी मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज राज्य में ईंटें बेचने वाले ग़ैर-लायसैंसी विक्रेताओं के खि़लाफ़ कार्यवाही के हुक्म दिए हैं। उन्होंने ईंट भट्टों के लायसंस रीन्यू करने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रणाली शुरू करने के भी हुक्म दिए।  

यह प्रगटावा करते हुये पंजाब सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मंत्री ने आज भट्टा मालिकों के एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और भट्टा मालिकों ने मंत्री को अपने कारोबार में आ रही समस्याओं से अवगत करवाया। प्रतिनिधिमंडल की तरफ से यह चिंता ज़ाहिर की गई कि सरहदी जिलों में कई स्थानों पर बड़ी संख्या में अनाधिकृत दुकानें चल रही हैं जो घटिया क्वालिटी की ईंटें सस्ते भाव पर बेच रही हैं, जिससे तन-मन से अपना कारोबार कर रहे भट्टा मालिकों के कारोबार पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। 

प्रतिनिधिमंडल की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुये मंत्री ने राज्य में चल रही सभी ग़ैर- लायसैंसी दुकानों पर शिकंजा कसने और विभाग को अगले दो सप्ताहों में इन हिदायतों को लागू करने के निर्देश दिए। प्रवक्ता ने आगे बताया कि मंत्री ने विभाग को निर्देश दिए कि ईंट भट्टों के लायसेंस रीन्यू करने की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए भट्टा मालिकों को पाँच सालों की मियाद के लिए लायसेंस आवेदन करने की अनुमति दी जाये। इस कदम से ईंट भट्टों के कारोबार को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है क्योंकि मौजूदा समय लायसेंस रीन्यू करवाने के लिए भट्टा मालिकों को हर साल दफ्तरों के चक्र काटने पड़ते हैं। 

कोयले की अनियमित सप्लाई सम्बन्धी उद्योगों की चिंताओं के बारे मंत्री ने भरोसा दिया कि वह यह मामला उद्योग विभाग के समक्ष उठाएंगे जिससे राज्य में कोयले की कोई कमी न हो। मंत्री ने यह भी भरोसा दिया कि धान की पराली को ईंधन के तौर पर बरतने के लिए ईंट उद्योग की माँग को पी. पी. सी. बी. के समक्ष उठाया जायेगा। मंत्री ने लोगों की भलाई के लिए भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करने के लिए सरकार की वचनबद्धता को दुहराया।

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD