Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

अमन अरोड़ा द्वारा एन.एच.पी.सी. को पंजाब के लिए कम्प्रेस्ड बायोगैस प्रोजैक्टों को प्राथमिकता देने की अपील

राज्य के पास सी.बी.जी. प्रोजैक्टों के लिए भरपूर संसाधन उपलब्ध: कैबिनेट मंत्री

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, National Hydroelectric Power Corporation Ltd., NHPC, Compressed Biogas, CBG
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 07 Sep 2022

Last updated on: Sep 07, 2022, 00:00 IST

नेशनल हाईड्रो-इलैकट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एन.एच.पी.सी.) को राज्य में कम्प्रेस्ड बायोगैस (सी.बी.जी.) प्रोजैक्ट स्थापित करने सम्बन्धी संभावनाएं तलाशने की अपील करते हुए पंजाब के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि कृषि प्रधान राज्य होने के कारण पंजाब के पास साफ़-सुथरी ऊर्जा के उत्पादन के लिए बड़ी मात्रा में कृषि अवशेष मौजूद है। 

पंजाब के जि़ला संगरूर में कृषि अवशेष आधारित एशिया का सबसे बड़ा सी.बी.जी. प्लांट पहले ही कार्यशील हो चुका है।यहाँ पेडा भवन में एन.एच.पी.सी. के प्रतिनिधिमंडल ने इंडिपैंडेंट डायरैक्टर प्रो. (डॉ.) अमित कांसल के नेतृत्व में नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत मंत्री के साथ मुलाकात की और उन्होंने सौर और पन ऊर्जा क्षेत्र में निवेश करने में रूचि ज़ाहिर की।  

एन.एच.पी.सी. क्षेत्रीय कार्यालय, चंडीगढ़ के कार्यकारी डायरैक्टर श्री सुरजीत कुमार संधू और सी.ई.ओ. श्री ए.के. पाठक ने एन.एच.पी.सी. के देश भर में चल रहे प्रोजैक्टों के बारे में प्रस्तुति दी। उन्होंने कैबिनेट मंत्री को जानकारी देते हुए बताया कि एन.एच.पी.सी. के हाईड्रो, सोलर और पवन ऊर्जा प्रोजैक्ट जम्मू-कश्मीर, लद्दाख़, उत्तराखंड, मणिपुर, सिक्किम, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, अरुणाचल प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, उड़ीसा, अंडमान और निकोबार एवं सरहद पार नेपाल और भूटान में भी कार्यशील हैं।  

प्रतिनिधिमंडल को राज्य सरकार द्वारा हर संभव सहयोग का आश्वासन देते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि पंजाब में ग़ैर-पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों की बहुत बड़ी संभावना है और मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पर्यावरण को बचाने के लिए साफ़-सुथरी और पर्यावरण-पक्षीय ऊर्जा को प्रोत्साहित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 

पेडा द्वारा पराली का स्थायी और टिकाऊ हल विकसित करने के लिए पराली और अन्य कृषि अवशेष पर आधारित 492.58 टन प्रतिदिन (टी.डी.पी.) की क्षमता के 42 सी.बी.जी. प्रोजैक्ट भी आवंटित किए गए हैं।मीटिंग में पेडा के मुख्य कार्यकारी डॉ. सुमित जारंगल, डायरैक्टर श्री एम.पी. सिंह, एन.एच.पी.सी. के जनरल मैनेजर (इलैक्ट्रिकल) श्री एस.पी. राठौर और पेडा के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।  

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , National Hydroelectric Power Corporation Ltd. , NHPC , Compressed Biogas , CBG

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD