Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रमन बहल ने कैबिनेट मंत्रियों की हाजिऱी में पंजाब हैल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन के तौर पर पद संभाला

नयी जि़म्मेदारी को तन-मन से निभाऊंगा : रमन बहल

Aman Arora, AAP, Aam Aadmi Party, AAP Punjab, Aam Aadmi Party Punjab,Government of Punjab, Punjab Government, Chetan Singh Jaura Majra, Inderbir Singh Nijjer, Lal Chand Kataruchak, Raman Bahl
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Sep 2022

Last updated on: Sep 06, 2022, 00:00 IST

रमन बहल ने मंगलवार को सूचना एवं लोक संपर्क मंत्री अमन अरोड़ा, स्वास्थ्य मंत्री चेतन सिंह जौड़ेमाजरा, स्थानीय निकाय मंत्री इन्दरबीर सिंह निज्जर और ख़ाद्य एवं सप्लाई और वन मंत्री लाल चंद कटारूचक्क की हाजिऱी में पंजाब हैल्थ सिस्टम कारपोरेशन के चेयरमैन के तौर पर पद संभाल लिया।श्री बहल ने आज अपना पद संभालने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री स. भगवंत मान सहित आम आदमी पार्टी की समूची केंद्रीय और पंजाब लीडरशिप का धन्यवाद करते हुये कहा कि उनको जिस भरोसे से यह जि़म्मेदारी सौंपी गई है, उसको वह पूरी ईमानदारी और तनदेही के साथ निभाएंगे। 

श्री बहल ने कहा कि पंजाब सरकार पहले ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने की दिशा में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने पहले ही 100 आम आदमी क्लीनिकों की शुरुआत की है। उन्होंने कहा कि वह राज्य के लोगों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए काम करेंगे। वर्णनयोग्य है कि पंजाब सरकार की तरफ से बीते बुधवार को 14 नेताओं को अलग- अलग बोर्डों और कारपोरेशनों के लिए चेयरमैन नियुक्त करने सम्बन्धी सूची जारी की गई थी। इस सूची अनुसार श्री रमन बहल को स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग में पंजाब हैल्थ सिस्टम कारपोरेशन का चेयरमैन नियुक्त किया गया था। 

जि़क्रयोग्य है कि श्री रमन बहल और उनका परिवार कई दशकों से पंजाब की राजनीति में सक्रिय है। उनके पिता श्री खुशहाल बहल पंजाब के शिक्षा मंत्री रह चुके हैं। श्री रमन बहल पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर सेवाएं निभा चुके हैं। वर्णनयोग्य है कि श्री बहल जि़ला गुरदासपुर हलका इंचार्ज के तौर पर सेवा निभा रहे हैं। उनको ‘आप’ की तरफ से गुरदासपुर हलके से विधायक के चुनाव के लिए टिकट भी दी गई थी। 

इस मौके पर विधायक धर्मकोट श्री दविन्दरजीत सिंह लाडी ढोस, एम. डी. पी. एच. एस. सी श्रीमती नीलिमा, चेयरमैन पनसप श्री बलबीर सिंह पन्नू, चेयरमैन पी. एस. ई. बी डॉ. योगराज, चेयरमैन पंजाब टूरिज्म डिवैल्पमैंट कारपोरेशन श्रीमती विभूति शर्मा, हलका इंचार्ज दीनानगर स. शमशेर सिंह, श्री अमित मंटो सुजानपुर; स. गुरदीप सिंह रंधावा, लोक सभा इंचार्ज आप शी. राजीव शर्मा, जि़ला आप इंचार्ज स. जगरूप सिंह शेखवां, कर्मचारी कल्याण ऐसोसीएशनश के प्रधान स. मनजोत सिंह और बड़ी संख्या में उनके समर्थक, रिश्तेदार, पारिवारिक मैंबर और आदरणिय उपस्थित थे। 

 

Tags: Aman Arora , AAP , Aam Aadmi Party , AAP Punjab , Aam Aadmi Party Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Chetan Singh Jaura Majra , Inderbir Singh Nijjer , Lal Chand Kataruchak , Raman Bahl

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD