Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम के अंतर्गत योग्य लाभार्थियों की पहचान के लिए वैरीफिकेशन करवाने का फैसला : लाल चंद कटारूचक्क

जि़ला स्तर पर डी.सी./एस.डी.एम. की निगरानी अधीन समितियाँ होंगी गठित

Lal Chand, Lal Chand Kataruchak, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 06 Sep 2022

Last updated on: Sep 06, 2022, 00:00 IST

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के लोगों को खाद्य सुरक्षा का पूरा लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट, 2013/स्मार्ट राशन कार्ड स्कीम के अधीन आने वाले लाभार्थियों की वैरीफिकेशन करने का फ़ैसला किया गया है, जिससे नाजायज तरीके से राशन ले रहे लोगों को इस स्कीम से बाहर रखा जाए।  

राज्य के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने आज पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान यह जानकारी देते हुए बताया कि इस स्कीम के अधीन आने वाले लाभार्थियों की वैरीफिकेशन नए सिरे से करने का फ़ैसला किया गया है, जिसके अंतर्गत विभाग के आर.सी.एम.एस. पोर्टल पर मौजूद हर श्रेणी (सिवाए एच.आई.वी./एड्ज़ प्रभावित, महिला वर्कर और कोविड के दौरान जिन बच्चों के माता-पिता या परिवार के प्रमुख की मौत हो गई थी), के शामिल लाभार्थियों की वैरीफिकेशन करते हुए अयोग्य लाभार्थियों के नाम/कार्ड काटने का फ़ैसला लिया गया है।  

मंत्री ने आगे बताया कि वैरीफिकेशन का काम राज्य भर में सम्बन्धित डिप्टी कमिश्नर/एस.डी.एम. की निगरानी अधीन किया जाएगा और इसके लिए समितियाँ भी गठित की जाएंगी। ग्रामीण हलकों के लिए सम्बन्धित राजस्व पटवारी और डिप्टी कमिश्नर द्वारा नामज़द कोई एक अधिकारी जोकि जी.ओ.जी. मेंबर हो, इस समिति का मैंबर बन सकता है। 

शहरी हलकों के लिए सम्बन्धित कार्यसाधक अफ़सर, कमिश्नर म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन या उनके प्रतिनिधि और सम्बन्धित जी.ओ.जी. मेंबर ( उपलब्धता के अनुसार) समितियों के मैंबर होंगे। मौजूदा लाभार्थियों की सूचियों और निर्धारित फार्म सम्बन्धित जि़ला खाद्य आपूर्ति कंट्रोलर से हासिल करके वैरीफिकेशन की प्रक्रिया के दौरान सभी मौजूदा लाभार्थियों के योग्य/अयोग्य होने के विवरण अनिवार्य रूप से इनमें दर्ज किए जाएंगे और वैरीफिकेशन के दौरान अयोग्य पाए जाने वाले लाभार्थियों के नाम काटे जाने के कारण स्पष्ट किए जाएंगे। 

इसके अलावा कैंटोनमैंट एरीए के लिए सम्बन्धित जि़ले के डी.सी. द्वारा अपनी गठित समिति द्वारा ही वैरीफिकेशन करवाई जाएगी।  कटारूचक्क ने आगे जानकारी दी कि वैरीफिकेशन किए गए फार्म रोज़ाना के आधार पर सम्बन्धित जि़ला कंट्रोलर, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले को भेजने सुनिश्चित बनाए जाएंगे, जिससे यह सारा डेटा आर.सी.एम.एस. पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। 

इसके अलावा यह सारी कार्यवाही हर जि़ले में 30 सितम्बर, 2022 तक मुकम्मल करके योग्य/अयोग्य लाभार्थी परिवारों की अंतिम तस्दीकशुदा सूचियां सम्बन्धित जि़ला खाद्य एवं आपूर्ति कंट्रोलर के दफ़्तर को भेजी जाएंगी, जोकि वैरीफिकेशन से पहले लाभार्थी, वैरीफिकेशन के दौरान अयोग्य पाए गए लाभार्थी और वैरीफिकेशन के दौरान योग्य पाए गए लाभार्थी, आदि मापदण्डों पर आधारित होंगी। निर्धारित मापदण्डों के सम्मुख मौजूदा लाभार्थियों को योग्य/अयोग्य करार देने के लिए सम्बन्धित डी.सी./एस.डी.एम. अंतिम समर्थ अधिकारी होगा।  

 

Tags: Lal Chand , Lal Chand Kataruchak , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD