Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस फ्रेंच ओपन : डाब्रोव्स्की-इवान किंग को मात देकर एरानी-वावसोरी ने जीता मिक्स्ड डबल्स खिताब श्रीलंका में बुजुर्गों के केयर सेंटर में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल यवेट कूपर ने नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार

 

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को दी सौगात

8736 शिक्षकों को नियमित करने और 7वें यूजीसी वेतनमान लागू करने का किया ऐलान : आप

Malwinder Singh Kang, Malvinder Singh Kang, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Teachers’ Day, Teachers Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Sep 2022

Last updated on: Sep 05, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के 8736 शिक्षकों की स्थायी भर्ती करने और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के 7वे वेतनमान को लागू करने के फैसले का स्वागत किया और कहा कि सरकार के इस फैसले से शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा और शिक्षा प्रणाली मजबूत होगी। सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कंग ने कहा कि आज शिक्षक दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शिक्षकों की लंबे समय से लंबित मांगों को पूरा करते हुए 1 अक्टूबर 2022 से 7वां यूजीसी वेतनमान लागू करने की घोषणा की है। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली आप सरकार पारंपरिक पार्टियों की सरकारों की तरह नहीं है जो केवल अपना खजाना भरने तक ही सीमित थी। आप सरकार आम लोगों की सरकार है। कंग ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कॉलेजों में गेस्ट फैकल्टी शिक्षकों की भर्ती तथा उनका मानदेय बढ़ाने की भी घोषणा की है। कंग ने पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी पर हमला बोला और कहा कि कांग्रेस के मुख्यमंत्री चन्नी ने शिक्षकों को सिर्फ बेवकूफ बनाया था जबकि मुख्यमंत्री मान ने शिक्षकों से किया अपना वादा पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2017 के बाद से यूजीसी के 7वें वेतनमान को लागू करने का वादा किया था, लेकिन पूरा नहीं किया। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकार बनाने के महज छह महीने के भीतर इसे पूरा कर के दिखाया।कंग ने कहा कि मान सरकार का उद्देश्य पंजाब के बच्चों को अच्छी शिक्षा देना और शिक्षकों को अच्छा वेतन देना है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें चुनाव के दौरान सिर्फ घोषणाएं करती थी लेकिन आप सरकार अपने हर वादे को पूरा कर रही है।

कंग ने पार्टी की छवि खराब करने के लिए आप के फर्जी लेटरहेड को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के लिए कांग्रेस के नेताओं पर  हमला बोला और उन्हें भविष्य में इस तरह की घटिया राजनीति न करने की नसीहत दी।

 

Tags: Malwinder Singh Kang , Malvinder Singh Kang , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Teachers’ Day , Teachers Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD