Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

पाक सरकार पसंदीदा सेना प्रमुख नियुक्त करने को चुनाव में कर रही देरी : Imran Khan

Imran Khan, Former Pakistan Prime Minister, Inrernational Leader
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 05 Sep 2022

Last updated on: Sep 05, 2022, 00:00 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने चुनाव न कराने के लिए गठबंधन सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि "सरकार अपनी पसंद के सेना प्रमुख की नियुक्ति के लिए चुनाव में देरी कर रही है।" जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई अध्यक्ष ने फैसलाबाद में पार्टी की एक सभा के दौरान अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने चार महीने के भीतर देश को तबाह कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि सरकार केवल अपने खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को खत्म करने के लिए सत्ता में आई है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, खान ने कहा कि केवल स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव ही पाकिस्तान में राजनीतिक स्थिरता सुनिश्चित कर सकते हैं और सरकार ऐसा करने से भाग रही है, क्योंकि नवंबर में अपनी पसंद का एक सेना प्रमुख नियुक्त करना चाहती है।

पूर्व प्रधानमंत्री ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा सरकार 'अब तक का सबसे कमजोर प्रशासन' है। उन्होंने कहा, "आईएमएफ कहता है कि भ्रष्टाचार देश में खराब आर्थिक स्थिति का मूल कारण है। सरकार ने केवल चार महीनों में काफी नुकसान कर दिया है।"

उन्होंने कहा, "मुद्रास्फीति आसमान छू रही है, जबकि अर्थव्यवस्था जमीन पर गिर गई है। षड्यंत्रकारियों ने देश पर 'चोरों' को थोप दिया है।"उन्होंने कहा, "आज देश उन लोगों से जवाब मांग रहा है, जिन्होंने उनके साथ विश्वासघात किया है।"

 

Tags: Imran Khan , Former Pakistan Prime Minister , Inrernational Leader

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD