Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान खान को दो हफ्ते की जमानत दी

Imran Khan, Islamabad, Pakistan, Former Prime Minister of Pakistan, Islamabad High Court, High Court, Imran Khan News, Imran Khan Today News, Imran Khan Bail
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 12 May 2023

Last updated on: May 12, 2023, 00:00 IST

इस्लामाबाद हाईकोर्ट (आईएचसी) ने शुक्रवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में दो हफ्ते की जमानत दे दी है। स्थानीय मीडिया ने यह जानकारी दी है। कार्यवाही के दौरान इमरान खान ने अपनी गिरफ्तारी के बाद देश भर में अशांति फैलने की चेतावनी दी थी।

जियो न्यूज के मुताबिक, सुनवाई के पहले सत्र में इस्लामाबाद हाईकोर्ट की दो सदस्यीय विशेष खंडपीठ ने पूर्व प्रधानमंत्री के पक्ष में नारे लगाए जाने के तुरंत बाद खान की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित करते हुए कोर्ट रूम छोड़ दिया।पाक सुप्रीम कोर्ट द्वारा अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पूर्व प्रधानमंत्री की गिरफ्तारी को गैरकानूनी करार दिए जाने के एक दिन बाद इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने इमरान खान की जमानत याचिका पर विचार किया।

जब खान से सवाल किया गया कि या उन्हें गिरफ्तार होने की उम्मीद थी? इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि मैं 100 प्रतिशत निश्चित था कि मुझे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इसके बाद, पीटीआई प्रमुख के पक्ष में नारेबाजी से कोर्ट रूम गूंज उठा। अदालत के कर्मचारियों ने नारेबाजी रोकने की कोशिश की, हालांकि, वे ऐसा करने में विफल रहे। 

इस पर, न्यायमूर्ति मियांगुल हसन औरंगजेब ने कहा कि यह अस्वीकार्य है।इसके बाद शुक्रवार की नमाज के लिए सुनवाई कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई।जियो न्यूज के मुताबिक, इमरान खान उच्च सुरक्षा वाले काफिले में हाईकोर्ट पहुंचे, जहां सैकड़ों पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है।

 

Tags: Imran Khan , Islamabad , Pakistan , Former Prime Minister of Pakistan , Islamabad High Court , High Court , Imran Khan News , Imran Khan Today News , Imran Khan Bail

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD