Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पाक सुप्रीम कोर्ट ने इमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध बताया

Pakistan, Pakistan News, Imran Khan, Imran Khan Arrest, Imran Khan Arrested, Imran Khan News, Imran Khan Latest News, Imran Khan Today News, Imran Khan News Today, Imran Khan Arrest Reason, Pakistan Supreme Court, Imran Khan Pakistan Supreme Court
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 11 May 2023

Last updated on: May 11, 2023, 00:00 IST

पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को अल-कादिर ट्रस्ट मामले में पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी को अवैध करार दिया। जियो न्यूज ने बताया कि अपदस्थ प्रधानमंत्री को तीन सदस्यीय पीठ के समक्ष पेश किए जाने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने पार्टी अध्यक्ष खान की गिरफ्तारी के खिलाफ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की याचिका पर सुनवाई शुरू की।

अदालत ने अधिकारियों को पीटीआई प्रमुख को अदालत के समक्ष पेश करने का निर्देश दिया था। जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, खान को 15 वाहनों के काफिले में अदालत लाया गया।खान को अदालत में पेश करने का निर्देश तब आया, जब पाकिस्तान के प्रधान न्यायाधीश उमर अता बंदियाल ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के परिसर से पीटीआई नेता की गिरफ्तारी को देश के न्यायिक प्रतिष्ठान के लिए एक बड़ा अपमान बताया।

खान की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली पीटीआई की याचिका पर सुनवाई कर रही तीन सदस्यीय पीठ की अध्यक्षता करते हुए सीजेपी ने यह टिप्पणी की। पीठ में सीजेपी के अलावा जस्टिस अतहर मिनल्लाह और जस्टिस मुहम्मद अली मजहर भी शामिल थे।सुनवाई की शुरुआत में पूर्व प्रधानमंत्री के वकील हामिद खान ने अदालत को सूचित किया कि खान अपनी अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने के लिए आईएचसी गए थे।

जियो न्यूज ने बताया कि जब पीटीआई प्रमुख अपना सत्यापन करवा रहे थे, उसी समय रेंजर्स के जवान कमरे में घुस गए।उन्होंने कहा, रेंजर्स ने इमरान खान के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।इस पर, सीजेपी बांदियाल ने उस मामले के बारे में पूछताछ की, जिसमें खान जमानत बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

न्यायमूर्ति मिनल्लाह ने पूछा कि क्या बायोमेट्रिक सत्यापन किए जाने से पहले याचिका दायर की जा सकती है? इस पर वकील ने कहा कि खान बायोमेट्रिक सत्यापन के लिए गए, क्योंकि इससे पहले याचिका दायर नहीं की जा सकती।जियो न्यूज ने बताया, एनएबी (राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो) ने कानून को अपने हाथ में क्यों लिया? बेहतर होता कि एनएबी आईएचसी रजिस्ट्रार से अनुमति मांगता।

 

Tags: Pakistan , Pakistan News , Imran Khan , Imran Khan Arrest , Imran Khan Arrested , Imran Khan News , Imran Khan Latest News , Imran Khan Today News , Imran Khan News Today , Imran Khan Arrest Reason , Pakistan Supreme Court , Imran Khan Pakistan Supreme Court

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD