Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स

 

आयुष डॉक्टरों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा : डॉ. राजीव सैजल

Dr Rajiv Saizal, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, BJP Himachal Pradesh, Dharamshala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 03 Sep 2022

Last updated on: Sep 03, 2022, 00:00 IST

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और आयुर्वेद मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि प्रदेश सरकार डॉक्टरों की मांगों के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है और पौने पांच वर्षों के दौरान उन्हें विभिन्न लाभ और सुविधाएं प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।आज यहां हिमाचल आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी संघ (एचएएमओए) के साथ संघ की विभिन्न मांगों पर एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि आयुष चिकित्सकों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोगों को जमीनी स्तर तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाने में आयुर्वेदिक चिकित्सक अमूल्य योगदान दे रहे हैं। सरकार ने भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति को लोकप्रिय बनाने के लिए अतिरिक्त प्राथमिकता दी है और नए आयुष स्वास्थ्य केंद्र खोलकर तथा डॉक्टरों एवं पैरा-मेडिकल स्टाफ के पद भरकर विभाग को मजबूत किया गया है।

 इस अवसर पर संघ के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री से आयुष चिकित्सकों को प्रारंभिक प्रवेश स्तर पर एलोपैथिक, दंत चिकित्सा और पशु चिकित्सकों के समान ही संवर्ग सेवाओं में शामिल करने का आग्रह किया। उन्होंने आयुष चिकित्सा अधिकारियों की अंतिम वरिष्ठता सूची जारी करने, सेवानिवृत्ति की आयु में वृद्धि और स्नातकोत्तर नीति सहित कई अन्य मुद्दों को भी स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उठाया।

डॉ. राजीव सैजल ने संघ के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा और समयबद्ध तरीके से उचित निर्णय लिया जाएगा।बैठक में संघ के अध्यक्ष डॉ. शिव गौतम, महासचिव डॉ. राजेश्वर कंवर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री ने आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज पपरोला के शिक्षक संघ के साथ भी बैठक की और आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर भी सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाएगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. माणिक सोनी ने स्वास्थ्य मंत्री को विभिन्न मांगों से अवगत कराया।

 

Tags: Dr Rajiv Saizal , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , BJP Himachal Pradesh , Dharamshala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD