Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां

 

कटपुतली मूवी रिव्यु - मर्डर, मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर है अक्षय कुमार की साइकोलॉजिकल थ्रिलर ' कटपुतली'

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Cuttputlli, Rakul Preet Singh, Sargun Mehta, Chandrachur Singh, Gurpreet Gugghi, Sujith Shankar, Hrishita Bha
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Sep 2022

Last updated on: Sep 03, 2022, 00:00 IST

फिल्म - कटपुतली

स्टार कास्ट- अक्षय कुमार, रकुल प्रीत सिंह, सरगुन मेहता, चंद्रचूर सिंह

डायरेक्टर- रंजीत तिवारी

रेटिंग - 4 स्टार 

पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म 'कटपुतली' की कहानी अब तक आई इस जॉनर की मौजूद सबसे बेस्ट फिल्मों में से एक है। सुपरस्टार अक्षय कुमार स्टारर फिल्म में क्राइम, मिस्ट्री, सस्पेंस के साथ हर बीतते पल के संग सभी को अपने साथ बांधे रखने वाला ड्रामा अपने आप में एक अलग लेवल का है। 

फिल्म की कहानी हिमाचल के एक छोटे से शहर की है, जहां अपने फिल्म डायरेक्टर बनने के सपने को कही पीछे छोड़कर पुलिस में भर्ती हुआ अर्जन सेठी (अक्षय कुमार) जाने अनजाने में जिस जॉनर पर फिल्म बनाना चाह रहा होता है, उसके पास उससे जुड़ा क्राइम आ जाता है। दरअसल,एक सीरियल किलर एक-एक कर के कई स्कूल जाने वाली लड़कियों का बेरहमी से खून कर इलाके में खौफ का माहौल पैदा कर चूका होता है। 

यह किलर हर किसी को नहीं बल्कि सिर्फ स्कूली लड़कियों को अपना शिकार बनाता है। ऐसे में अर्जन का बस यही मकसद है कि वह किसी भी तरह से बिखरी हुई कड़ियों को जोड़कर कातिल का पता लगा सके। हालांकि, अर्जन के लिए यह रास्ता इतना आसान नहीं होता है और इसे तय करने के लिए उसे अपनी डिपार्टमेंट से लेकर कई अन्य चीजों का सामना करना पड़ता है।

एक पल ऐसा भी आता है, जब अर्जन किसी अपने को खो देता है । कहानी यहाँ से आगे बढ़ती है, रोमांच का डोज देखते ही देखते दोगुना हो जाता है। अब, कहानी में किस तरह से ट्विस्ट और टर्न आते हैं, उसे जानने के लिए आपको फिल्म डिज्नी+हॉटस्टार पर देखनी पड़ेगी। फिल्म में अक्षय ने पुलिस वाले का किरदार निभाया है, लेकिन किरदार को रियल टच देते हुए उन्होंने किसी तेज तर्रार कॉप की तरह स्मार्ट तरीके से मामले को संभाला है। 

सुपरस्टार की इम्प्रेस करने वाली परफॉरमेंस बेहद दमदार है। वहीं, बात करें फिल्म की लीड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह की तो, उन्होंने भी अपनी छाप छोड़ी है। जबकि, सपोर्टिंग एक्टर्स की अगर बात करें तो, टीवी से पंजाबी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में धूम मचाने वाली एक्ट्रेस सरगुन मेहता एक सरप्राइज पैकेज बनकर सामने आई हैं। वहीं, चंद्रचूर सिंह की परफॉरमेंस ने भी सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है।

पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख और जैकी भगनानी द्वारा प्रोड्यूस इस फिल्म की स्टोरी से लेकर सिनेमेटोग्राफी और गाने तक बेहतरीन है। वहीं, डायरेक्शन की बात की जाए तो रंजीत तिवारी ने फिल्म को आकार देने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है, जिसे देखते समय महसूस किया जा सकता है। कटपुतली हाल ही में रिलीज़ हुई किस जेनरा की कई फिल्मो से काफी बेहतर है जिसे हर सिनेमा लवर ने ज़रूर देखनी चाहिए।  

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Cuttputlli , Rakul Preet Singh , Sargun Mehta , Chandrachur Singh , Gurpreet Gugghi , Sujith Shankar , Hrishita Bha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD