Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद के साथ की मुलाकात

कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब को फिर से विकास की राह पर लाने के लिए नीति आयोग के सहयोग की माँग की

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Niti Aayog, Ramesh Chand
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 02 Sep 2022

Last updated on: Sep 02, 2022, 00:00 IST

पंजाब गाँवों में बसता है और यहाँ की 60 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, इसलिए गाँवों के विकास और कृषि को लाभप्रद बनाए बिना रंगला पंजाब बनाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती। आज यहाँ पंजाब सिविल सचिवालय में विशेष रूप से बुलाए जाने पर मिलने पहुँचे नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद को मुखातिब होते हुए राज्य के कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने नीति आयोग से पंजाब और राज्य की कृषि को बचाने के लिए सहयोग की माँग की। 

कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य के साझे प्रयासों के साथ ही केंद्रीय योजनाओं का लाभ राज्य के लोगों तक पहुँचाया जा सकता है।  केंद्रीय योजनाओं का सही लाभ लोगों तक पहुँचाने और नीति आयोग से संपर्क स्थापित करने के लिए कुलदीप सिंह धालीवाल ने कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग के दो आई.एस. अफसरें को नोडल अफ़सर के तौर पर नियुक्त करने का फ़ैसला किया है। 

जल्द ही नीति आयोग का प्रतिनिधिमंडल कृषि एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं संबंधी विचार करने के लिए पंजाब आएगा और केंद्रीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने संबंधी अपने सुझाव पेश करेगा।  इस मौके पर अपने विचार साझे करते हुए नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद ने कहा कि नीति आयोग बना ही राज्यों की मदद करने के लिए है। उन्होंने बताया कि नीति आयोग द्वारा बिना किसी भेदभाव के केंद्रीय योजनाओं का लाभ लेने में राज्यों की हर संभव मदद की जाती है। 

प्रो. रमेश ने कहा कि राज्यों की अफसरशाही को केंद्रीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जवाबदेह बनाया जाए, जिससे सभी केंद्रीय योजनाओं के प्रस्ताव सही तरह से भेजे जाएँ। उन्होंने कहा कि केंद्रीय योजनाएं लेने के लिए राज्यों को किसी के आगे विनतियाँ करने की कोई ज़रूरत नहीं, बल्कि यह उनका हक है, सिफऱ् ज़रूरत है सही ढंग से प्रस्ताव भेजने की, जिससे यह बिना किसी रुकावट के पास की जा सकें।  कुलदीप सिंह धालीवाल ने नीति आयोग के सदस्य प्रो. रमेश चंद का इस मुलाकात के लिए धन्यवाद करते हुए आशा जताई कि नीति आयोग द्वारा पंजाब के विकास के लिए पूरा सहयोग और साथ दिया जाएगा।  

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Niti Aayog , Ramesh Chand

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD