Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर

 

गोविंद सिंह ठाकुर ने मनाली में सुनी लोगों की शिकायतें, अनेक प्रतिनिधि मण्डलों ने की मंत्री से मुलाकात

Govind Singh Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Kullu
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 02 Sep 2022

Last updated on: Sep 02, 2022, 00:00 IST

शिक्षा व भाषा एवं संस्कृति मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने आज अपने गृह विधानसभा क्षेत्र मनाली में जन समस्याएं सुनी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की शिकायतें सुनने के लिये अपने दौरे के तीनों दिन विशेष तौर पर समय दिया है। इस दौरान प्रातःकाल से ही  लोग अपनी समस्याएं लेकर आने शुरू हो गये। शिक्षा मंत्री ने लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान करने के प्रयास किये। उन्होंने संबंधित विभागों को त्वरित कारवाई करके लोगों की शिकायतों का निपटारा करने के निर्देश दिये।

क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधिमण्डलों ने भी शिक्षा मंत्री से मुलाकात करके अपने क्षेत्रों के विकास के लिये योजनाओं पर चर्चा की। 

शिक्षा मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि कोई भी व्यक्ति कार्यालय में अपनी समस्या लेकर आता है तो प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग छोटी छोटी शिकायतों को लेकर उनके पास आते हैं। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र के विकास के लिये नई परियोजनाएं बनाने को कहा। 

उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिये कोई नया विजन लेकर सामने आता है तो उस अधिकारी व पदाधिकारी का स्वागत है और प्रदेश सरकार विकास के कार्यों को तरजीह दे रही है। गोविंद ठाकुर ने लोक निर्माण, जल शक्ति व बिजली विभाग के अभियंताओं के साथ विधानसभा क्षेत्र में निर्माणाधीन सभी परियोजनाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि बहुत सी परियोजनाओं के कार्य पूरे होने को है जिनका मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लोकार्पण करेंगे। 

उन्होंने अधिकारियों से सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं व विकास कार्यों में दोगुणी गति के साथ काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि निश्चित लक्ष्यों को हर हालत में पूरा किया जाना चाहिए ताकि जनता को समयबद्ध इनका लाभ मिल सके। प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर, मण्डलाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर सहित शहरी स्थानीय निकाय के चुने हुए प्रतिनिधि व भाजपा के पदाधिकारी इस दौरान मंत्री के साथ मौजूद रहे।

 

Tags: Govind Singh Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Kullu , Manali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD