Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

बायर्न म्यूनिख ने विक्टोरिया कोलोन को 5-0 से रौंदा

Sports News, Football, Bayern Munich, Viktoria Cologne, German Cup
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बर्लिन , 01 Sep 2022

Last updated on: Sep 01, 2022, 00:00 IST

बायर्न म्यूनिख ने निर्मम प्रदर्शन करते हुए बुधवार को जर्मन कप के पहले राउंड में एकतरफा अंदाज में विक्टोरिया कोलोन को 5-0 से रौंद दिया। कोलोन टीम ने सावधानी से शुरूआत की और जर्मन दिग्गज टीम को फासले पर रखा। 

लोअर लीग टीम ने बायर्न टीम को बैकफुट पर रखा और मैच के 13वें मिनट में निकलस मे ने टारगेट पर एक खतरनाक शॉट लिया। मेजबान टीम ने सोचा कि उन्होंने बायर्न को चौंका दिया है लेकिन 20वें मिनट में साइमन हैंडल के गोल को ऑफ साइड करार दिया गया। 

बायर्न ने इसके बाद जवाबी हमले किये लेकिन विक्टोरिया के गोलकीपर बेन वॉल से पार नहीं पा सके जिन्होंने रयान ग्रैवेनबेच और जोशुआ कीमिच के प्रयासों को बेकार कर दिया। जूलियन नागेलस्मान्न की टीम के हमले जारी रहे और 35वें मिनट में उसे इसका पहले गोल के रूप में फायदा मिला जब ग्रैवेनबेच ने बॉक्स में मिली गेंद पर पहला गोल मार दिया। 

बावरिएंस की टीम अपनी लय आगे बढ़ाती रही और आधे समय से ठीक पहले उसने अपनी बढ़त को दोगुना कर दिया जब युवा खिलाड़ी माथिस टेल ने गेंद को गोल के बाएं हिस्से में पहुंचा दिया। कोलोन का संघर्ष दूसरा हाफ शुरू होने के आठ मिनट बाद टूट गया जब कीमिच के डिफेंस को भेदने वाले पास को सर्ज डनबरी ने संभाला और उनके स्केवर पास पर सादियो माने ने गोल में पहुंचकर स्कोर 3-0 कर दिया। 

जमाल मुसिआला और लीओन गोरेटजका बेंच से आये और दो गोल ठोककर बायर्न की गोल संख्या को 5-0 पहुंचा दिया। विक्टोरिया के प्रमुख कोच ओलाफ जेनसन ने मैच के बाद कहा, "इन फॉर्म बायर्न के खिलाफ खेलना वाकई दु:स्वप्न था। 

लेकिन बायर्न के खिलाफ खेलना हर खिलाड़ी के लिए बड़ा अनुभव है। मुझे लगता है कि पहले 30 मिनट ठीक थे लेकिन उसके बाद सब कुछ गड़बड़ा गया।"

 

Tags: Sports News , Football , Bayern Munich , Viktoria Cologne , German Cup

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD