Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कृषि मंत्री ने कृषि विकास अफ़सर की माँगें मानने का आश्वासन दिलाकर धरना प्रदर्शन करवाया ख़त्म

पिछले कई दिनों से अपनी माँगों को लेकर कृषि विभाग के मुख्य दफ़्तर में धरने पर बैठे थे कृषि विकास अफ़सर

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dharna, Agriculture
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

साहिबजादा अजीत सिंह नगर , 30 Aug 2022

Last updated on: Aug 30, 2022, 00:00 IST

पिछले कई दिनों से अपनी माँगों सम्बन्धी पंजाब कृषि विभाग के मुख्य दफ़्तर में धरने पर बैठे कृषि विकास अफसरों ने राज्य के कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल के आश्वासन के बाद धरना ख़त्म करने का ऐलान किया। आज कृषि मंत्री ने पहले धरना दे रहे कृषि विकास अफसरों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, जिसमें कृषि विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सरवजीत सिंह, सचिव अर्शदीप सिंह थिंद और डायरैक्टर गुरविन्दर सिंह भी शामिल हुए।  

बैठक के दौरान कृषि अफसरों की जायज माँगें मानने का आश्वासन कृषि मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने दिया। इसके उपरांत कृषि मंत्री ने धरने में ख़ुद पहुँचकर आश्वासन दिलाया कि कृषि अफसरों की माँगें मानने सम्बन्धी अधिकारियों को हिदायतें जारी कर दी गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने धरना प्रदर्शन करने वालों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की कृषि को बचाने के लिए सरकार का साथ दें और ईमानदारी एवं निष्ठा से राज्य के किसानों की मदद करें। 

उन्होंने साथ ही कहा कि वह हमेशा काम करने वाले ईमानदार अधिकारियों और कर्मचारियों का साथ देंगे। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि वह भ्रष्टाचार बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे और न ही ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की कोई सुनवाई करेंगे। धरना ख़त्म करने का ऐलान करते हुए कृषि विकास अफसरों ने पूरी निष्ठा से काम करने का आश्वासन देते हुए राज्य सरकार का पूरा साथ देने का वादा किया।  

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dharna , Agriculture

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD