Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

Japan Open : प्री-क्वार्टर में पहुंचे एचएस प्रणय

Sports News, Badminton, Japan, Japan Open, Japan Open 2022, HS Prannoy
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ओसाका , 30 Aug 2022

Last updated on: Aug 30, 2022, 00:00 IST

भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने मंगलवार को यहां जापान ओपन 2022 बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष प्री-क्वार्टर में जगह बना ली है। दुनिया के 18वें नंबर के खिलाड़ी प्रणय हांगकांग के एनजी का लॉन्ग एंगस के खिलाफ पहले गेम में 11-10 से आगे चल रहे थे, लेकिन हांगकांग के शटलर बाद में चोट के कारण मैच से बाहर हो गए। 

एनजी का लॉन्ग एंगस के बाहर होने से प्रणय को अपने अगले दौर के मुकाबले के लिए थोड़ा आराम मिलेगा, जो कि 2021 विश्व चैंपियन सिंगापुर के लोह कीन यू के खिलाफ होगा। महिला युगल में अश्विनी भट्ट और शिखा गौतम की जोड़ी दक्षिण कोरिया की बाक हा ना और ली यू लिम से 15-21, 9-21 से हारकर बाहर हो गई।

इस बीच, राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन लक्ष्य सेन बुधवार को केंटा निशिमोतो के खिलाफ अपने जापान ओपन 2022 अभियान की शुरूआत करेंगे। किदांबी श्रीकांत और सायना नेहवाल भी बुधवार को अपने अभियान की शुरूआत करेंगे। 

हालांकि, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधु अभी भी राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान अपनी चोट से उबर रही हैं और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गयी हैं।

 

Tags: Sports News , Badminton , Japan , Japan Open , Japan Open 2022 , HS Prannoy

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD