Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया को दिया निर्देश

एलिवेटेड फिरोजपुर रोड परियोजना का मलबा एक सप्ताह के भीतर हटाया जाए

Sanjeev Arora, Ludhiana, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, National Highways Authority of India, NHAI
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 25 Aug 2022

Last updated on: Aug 25, 2022, 00:00 IST

यात्रियों की आवाजाही  को सुगम और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से राज्यसभा सदस्य श्री संजीव अरोड़ा ने  नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (एनएचएआई) के अधिकारियों को लुधियाना-फिरोजपुर फोर लेन पर एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के साथ सर्विस लेन के सारे मलबे को एक सप्ताह के भीतर हटाने के निर्देश दिए हैं। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर कृष्ण सचदेवा ने सांसद को आश्वासन दिया कि यह कार्य युद्धस्तर पर एक सप्ताह में पूरा कर लिया जायेगा। 

सांसद द्वारा जिले में एनएचएआई द्वारा चलाये  जा रहे विभिन्न विभिन्न सड़क अवसंरचना परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को परियोजना के तहत चल रहे कार्यों की गति में तेजी लाने और निर्धारित समय सीमा के भीतर इसे पूरा करने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि लुधियाना-फिरोजपुर फोर लेन हाईवे पर एलिवेटेड रोड परियोजना से यात्रा करने वाले यात्रियों को प्रबंधन एजेंसियों की लापरवाही के कारण भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है और एक सप्ताह के भीतर मलबा हटा दिया जाना चाहिए ताकि लोग आसानी से यात्रा कर सकें।  

उन्होंने कहा कि वह अगले महीने छह सितंबर को एनएचएआई के चेयरमैन को मिल कर विभिन्न सड़क अवसंरचना परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे और यदि संभव हुआ तो वे भारत नगर चौक फ्लाईओवर के डिजाइन पर दोबारा विचार किया जा सकता है, जिस पर कुछ कारोबारियों द्वारा शंकाएं पैदा की जा रही हैं।

श्री अरोड़ा आज जिला प्रशासनिक परिसर में जिला प्रशासन एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने लुधियाना में लम्पी स्किन बीमारी की स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा की और कहा कि यहाँ केवल 6 प्रतिशत मवेशी ही इस बीमारी से प्रभावित हैं।

उन्होंने अधिकारियों से जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देने को भी कहा ताकि राज्य में आम आदमी पार्टी सरकार की जनहित और विकास समर्थक नीतियों का लाभ जमीनी स्तर पर लोगों तक पहुंचे।बैठक में अन्य के अतिरिक्त उपायुक्त श्रीमती सुरभि मलिक, गलाडा के मुख्य प्रशासक श्री अमरप्रीत संधू, अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) श्री राहुल चाबा, अतिरिक्त उपायुक्त खन्ना श्री अमरजीत बैंस, ए.सी.ए. गलाडा श्री अमरिंदर मल्ली भी उपस्थित थे।

 

Tags: Sanjeev Arora , Ludhiana , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , National Highways Authority of India , NHAI

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD